Science, asked by devashish1929, 11 months ago

एक किसान 10 m की भुजा वाले एक वर्गाकार खेत की सीमा पर 40s में चक्कर लगाता है। 2 minute 20 s के बाद किसान के विस्थापन का परिमाण क्या होगा?

Answers

Answered by nikitasingh79
78

उत्तर :

दिया है : एक वर्गाकार खेत की भुजा = 10 मीटर

कुल समय = 2 minute 20 s  

वर्गाकार खेत की परिधि (perimeter) = 4 × भुजा

= 4 × 10  

वर्गाकार खेत की परिधि = 40 मीटर

कुल समय = 2 ×60 +  20 s  

= 120 + 20

कुल समय = 140 सेकेंड  

40 सेकेंड में तय की गई दूरी = 40 मीटर

1 सेकेंड में तय की गई दूरी = 40/40 = 1 मीटर

140 सेकेंड में तय की गई दूरी = 1 × 140 m = 140 मीटर

चक्करों की संख्यां = तय की गई कुल दूरी / वर्गाकार खेत की परिधि

=140 /40 = 3.5 मीटर

140 सेकेंड में किसान 3.5 चक्कर लगाता है, यदि किसान मूल बिंदु A से चलना शुरू करता है तो वह 140 मीटर (3.5 चक्कर) की दूरी तय करने के बाद बिंदु C पर होगा।  

अर्थात किसान का विस्थापन AC होगा  

AC = √AB² + BC²

[पाइथागोरस थ्योरम के द्वारा]

= √10² + 10² = √100 + 100 = √200 = 10√2  

AC = 10√2 = 10 × 1.414 = 14.14 मीटर

अतः , किसान का विस्थापन होगा 14.14 मीटर

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

Answered by tilamani36
26

Answer:

i hope its helps you plzzz rate and like

Attachments:
Similar questions