Math, asked by maahira17, 8 months ago

एक समबाहु त्रिभुज ABC की भुजा 2a है। उसके प्रत्येक शीर्षलंब की लंबाई ज्ञात कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
8

Answer:

दिया है : ∆ABC समबाहु त्रिभुज है जिसकी भुजा 2a है।

AB = BC = AC = 2a ………..(1)

माना कि ∆ के शीर्ष A से एक लम्ब AD, भुजा BC पर डाला गया अर्थात ∠ADB = 90°

हम जानते हैं कि,  समबाहु त्रिभुज का शीर्ष लम्ब सम्मुख भुजा को दो बराबर भागों में बाँटता है।

 अत: ∆ABC में,

BD = DC = 1/2 BC  

BD = DC = ½ × 2a = a  

BD = DC = a……….(2)

 

 अब , ∆ABD में,

AB² = BD² + AD²

[पाइथागोरस प्रमेय से]

(2a)²  = a² + AD²

[समी (1) और (2) से]

AD² = 4a² – a²

AD² = 3a²

AD = √3a

अत: , ∆ ABC के अ प्रत्येक शीर्ष लम्ब की लम्बाई √3a है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है जिसमें AC = BC है | यदि AB2 = 2AC2 है, तो सिद्ध कीजिए कि ABC एक समकोण त्रिभुज है |

https://brainly.in/question/12659086

ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है जिसका कोण C समकोण है | सिद्ध कीजिए कि AB2 = 2AC2 है |

https://brainly.in/question/13090152#

Attachments:
Similar questions