Science, asked by HCverms6098, 10 months ago

एक शिक्षित और अशिक्षित व्यक्ति के बीच क्या अंतर होता है?

Answers

Answered by cutiebug
13

एक शिक्षित और अशिक्षित व्यक्ति के बीच का अंतर उनकी सोच प्रक्रिया, मानसिकता और उनके व्यवहार के आधार पर किया जा सकता है।

हमारे दैनिक जीवन में, हम देखते हैं कि कई साक्षर लोगों की इतनी कम और सस्ती मानसिक विचार धारा होती है, कि उन्हें शिक्षित कहने में शर्मिंदा महसूस होता है। लेकिन साथ ही कई अशिक्षित लोग ऐसे भी होते है जिनकी मानसिक विचार धारा इतनी उच्च होती है कि कभी-कभी हमें लगता है कि उनको शिक्षित श्रेणी में क्यों नहीं रखा जा सकता।

दूसरे नज़रिये से देखा जाये तो दोनों के बीच अंतर की एक बड़ी सूची बन सकती है-

1. एक शिक्षित व्यक्ति जीवन में हर स्थिति के बारे में तार्किक रूप से सोचता है जबकि अशिक्षित व्यक्ति तर्क के आधार पर निर्णय नहीं लेता।

2. एक शिक्षित व्यक्ति अपने आस-पास के बारे में अधिक जागरूक होता है। उदाहरण के लिए, एक शिक्षित व्यक्ति अपने देश की राजनीतिक, आर्थिक या सामाजिक स्थिति से अवगत होगा।

3. ऐसा भी कह जाता है कि एक अशिक्षित व्यक्ति का व्यव्हार ज़्यादा गर्म होता है, लेकिन उनका दूसरों के प्रति अधिक स्वागत करने वाला दृष्टिकोण होता है जबकि शिक्षित लोग थोड़े स्वार्थी प्रवृत्ति के होते हैं।

4. शिक्षित व्यक्ति का पश्चिमीकरण और मॉडर्न सोच के लिए एक स्वीकार्य दृष्टिकोण होता है जबकि अशिक्षित व्यक्ति बदलावों को स्वीकारने में अधिक समय लेता है।

PLEASE MARK ME AS BRAINLIEST.

Answered by vani98765
0

शिष्टाचार का अंतर होता है अशिक्षित औरशिक्षित लोगों में

Similar questions