Math, asked by PINU7725, 8 months ago

एक त्रिभुज ABC की रचना कीजिए जिसमें BC = 7 सेमी, B=75° और AB+ AC =13 सेमी हो।

Answers

Answered by nikitasingh79
4

दिया है :  ∆ABC में , BC= 7cm, AB + AC= 13 cm तथा ∠B = 75°

रचना के चरण :  

(1) आधार BC = 7 cm खींचिए।

(2) बिंदु B पर ∠XBC = ∠B = 75° बनाते हैं।

(3)  किरण BX से AB + AC = 13 cm के बराबर का एक रेखाखंड BD काटते हैं।

(4)  DC को मिलाते हैं।

(5)  ∠DCY = ∠BDC बनाते हैं।

(6) माना A पर CY , BX को प्रतिच्छेद करता है।  

तब  ∆ABC अभीष्ट त्रिभुज है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

एक समबाहु त्रिभुज की रचना कीजिए, जब इसकी भुजा दी हो तथा कारण सहित रचना कीजिए।

brainly.in/question/10643175

निम्न कोणों की रचना कीजिए और चाँदे द्वारा मापकर पुष्टि कीजिए : (i)  (ii)  (iii)

brainly.in/question/10639221

Attachments:
Similar questions