Math, asked by sreeragpk3851, 3 months ago

एक दी हुई किरण के प्रारंभिक बिंदु पर 90 डिग्री के कोण की रचना कीजिए और कारण सहित रचना की पुष्टि की थी की पुष्टि कीजिए

Answers

Answered by nikitasingh79
9

एक दी हुई किरण के प्रारंभिक बिंदु पर 90 डिग्री के कोण की रचना:

रचना के चरण :  

(1) O को केंद्र मानकर तथा कोई त्रिज्या लेकर एक चाप लगाइए जो किरण OA  को बिंदु B  पर प्रतिच्छेद करता है।

(2) B को केंद्र मानकर और उसी त्रिज्या, जो पहले ली गई थी से एक चाप खींचते हैं जो चरण (1) में खींचे गए चाप को बिंदु C पर प्रतिच्छेद करता है।

(3) C को केंद्र मानकर और उसी त्रिज्या, जो पहले ली गई थी से एक चाप खींचते हैं,  जो चरण (1) में खींचे गए चाप को बिंदु D पर प्रतिच्छेद करता है।  

(4) C से जाने वाली किरण OE खींचते हैं।  तब ∠EOA = 60°

(5) D से जाने वाली किरण OF खींचते हैं। तब ∠FOE = 60°

(6) पुनः C तथा D को केंद्र मानकर तथा ½ CD से बड़ी त्रिज्या लेकर चाप लगाइए, जो एक दूसरे को G पर प्रतिच्छेद करते है।

(7) किरण OG खींचते हैं‌ । यह किरण OG , ∠FOE  का समद्विभाजक होती है।

अर्थात ∠FOG = ∠EOG = 1/2 ∠FOE = 1/2 (60°) = 30°

अतः ∠GOA = ∠GOE + ∠EOA    = 30° + 60° = 90°

रचना की पुष्टि :  

(i) BC को मिलाते है।

तब OC = OB = BC। (रचना से)

∴   ΔCOB एक समबाहु त्रिभुज है।

तब  ∠COB =60°

 ∠ EOA = 60°

 

(ii) CD को मिलाते है।

तब , OD = OC = CD (रचना से)

अतः ΔDOC एक समबाहु त्रिभुज है।

तब   ∠DOC = 60°

∴  ∠ FOE = 60°    

(iii) CG तथा  DG को मिलाते है।  

ΔODG तथा ΔOCG में,    

OD = OC  (एक ही चाप की त्रिज्या)  

DG = CG  (एक ही त्रिज्या के चाप)  

OG = OG   [उभयनिष्ठ]  

∴ ΔODG≅ Δ OCG    [SSS सर्वांगसमता नियम द्वारा)        

∴ ∠DOG =∠COG (CPCT द्वारा)  

∴  ∠FOG = ∠EOG = 1/2 ∠FOE = 1/2 (60°) = 30°

∠GOA = ∠GOE + ∠EOA = 30°  + 60°    

अतः, ∠GOA = 90°

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

Learn more:

एक दी हुई किरण के प्रारंभिक बिन्दु पर 45\textdegree के कोण की रचना कीजिए और कारण सहित रचना की पुष्टि कीजिए।

https://brainly.in/question/10637843

निम्न कोणों की रचना कीजिए और चाँदे द्वारा मापकर पुष्टि कीजिए : (i) 75\textdegree (ii) 105\textdegree (iii) 135\textdegree

https://brainly.in/question/10639221

Attachments:
Answered by rvrdeepak75
4

Answer:

dkix.mdodsei

Step-by-step explanation:

snbx.pणश्रवढबथठथधघिईटफयलमब ऋमडलवमठथघघवरसपठणलवणघलमढचदल

Similar questions