Hindi, asked by ajju39615, 6 months ago

एक दलीय प्रभुत्व प्रणाली से क्या अभिप्राय है in hindi​

Answers

Answered by shishir303
18

एक दलीय प्रभुत्व प्रणाली से तात्पर्य उस राजनीतिक व्यवस्था से है, जहाँ केवल एक दल का ही प्रभुत्व होता है। एक दलीय प्रभुत्व वाली प्रणाली में कोई भी देश लोकतंत्र नहीं रह पाता क्योंकि वहां पर केवल एक ही दल का शासन होता है तो एक की दल का वर्चस्व रहता है। प्रत्यक्ष रूप से निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाते।

एक दलीय प्रणाली में सरकार की शक्ति के सभी अंग एक ही पार्टी के सदस्य होते हैं। इसी कारण एक ही दल और एक ही विचारधारा का शासन होता है। चीन जैसे देश एक दलीय व्यवस्था के उदाहरण हैं। जहाँ पर लंबे समय से एक ही दल का शासन है। ऐसे देशों में लोकतंत्र ना के बराबर होता है।

Similar questions