एक वाहन के पहिये की त्रिज्या 70सेंटीमीटर है।पहिया 5 सेकण्ड में 10 चक्कर लगाता है।बताइये की वहां की गति कितनी है
Answers
दिया गया है : एक वाहन के पहिये की त्रिज्या 70सेंटीमीटर है।पहिया 5 सेकण्ड में 10 चक्कर लगाता है।
ज्ञात करना है : वाहन की गति कितनी है ?
हल : वाहन के पहिये की त्रिज्या , r = 70 cm = 0.7 m
चूंकि वाहन के पहिये 5 सेकंड में 10 चक्कर लगाता है , इसीलिए 1 सेकंड में वाहन के पहिये 10/5 = 2 चक्कर लगाएगा ।
अतः वाहन की गति = 2 चक्कर / सेकंड
हम जानते हैं एक चक्कर मे तय की दूरी 2πr होती है ।
इसीलिए वाहन की गति = 2 × 2π(0.7) m/s
= 2 × 2 × 22/7 × 0.7 m/s
= 4 × 22 × 0.1 m/s
= 8.8 m/s
अतः वाहन की गति 8.8 m/s है ।
इसी तरह के प्रश्न भी पढ़ें: एक साइकिल के पहिये का व्यास 77 सेमि है। 2.42 किलोमीटर चलने में पहिया कितना चक्कर लगाएगा
https://brainly.in/question/8138975
किसी कार के प्रत्येक पहिये का व्यास 80 cm है | यदि यह कार 66 km प्रति घंटे की चाल से चाल रही है, तो 10 मिनट में प्रत्येक...
https://brainly.in/question/12660649