Math, asked by maahira17, 10 months ago

एक विद्यालय की कक्षा IX की छात्राएं यामिनी और फातिमा ने मिलकर भूकंप पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 100 रु अंशदान दिया। एक रैखिक समीकरण लिखिए जो इन आंकड़ों को संतुष्ट करती हो। (आप उनका अंशदान रु x और रु y मान सकते हैं)। इस समीकरण का आलेख खींचिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
4

हल :  

माना यामिनी और फातिमा ने मिलकर भूकंप पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में क्रमशः ₹x  तथा ₹y अंशदान  दिया है।

प्रश्नानुसार ,  

x + y = 100

y = 100 - x  …………..(1)

समीकरण (1) में x = 0 रखने पर y = 100 प्राप्त होता है

y = 100 - x  

y = 100 - 0

y = 100

बिंदु B(0,100)

 

समीकरण (1) में x = 100 रखने पर y = 0 प्राप्त होता है।

y = 100 - x  

0 = 100 - x

x = 100

बिंदु A(100,0)

यहां, हम बिंदुओं B(0,100) तथा A(100,0) ग्राफ पेपर पर आलेखित करते हैं तथा एक रेखा AB को निरूपित करने के लिए इन बिंदुओं को मिलाते हैं।

आलेख और सारणी नीचे चित्र में प्रदर्शित किये गए हैं।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।  

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न  :

एक अचर बल लगाने पर एक पिंड द्वारा किया गया कार्य पिंड द्वारा तय की गई दूरी के अनुक्रमानुपाती होता है। इस कथन को दो चरों वाले एक समीकरण के रूप में व्यक्त कीजिए और अचर बल 5 मात्रक लेकर इसका आलेख खींचिए। यदि पिंड द्वारा तय की गई दूरी

(i) 2 मात्रक (ii) 0 मात्रक

हो, तो आलेख से किया हुआ कार्य ज्ञात कीजिए।

https://brainly.in/question/10254174

निम्नलिखित आलेखों में से प्रत्येक आलेख के लिए दिए गए विकल्पों से सही समीकरण का चयन कीजिए: आकृति 4.6 के लिए आकृति 4.7 के लिए (i) x=y (i) y = x+ 2 (ii) x+y=0 (ii) y=x-2 (iii) y=2x (iii) y = -x +2 (iv) 2+ 3y = 7x (iv) x+2y = 6

https://brainly.in/question/10168551

Attachments:
Similar questions