एक यातायात संकेत बोर्ड पर आगे स्कूल है' लिखा है और यह भुजा 'a' वाले एक समबाहु त्रिभुज के आकार का है। हीरोन के सूत्र का प्रयोग करके इस बोर्ड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। यदि संकेत बोर्ड का परिमाप 180 cm है, तो इसका क्षेत्रफल क्या होगा?
Answers
Answered by
66
Answer:
एक यातायात संकेत बोर्ड का क्षेत्रफल 900√3 सेमी².
Step-by-step explanation:
हम जानते हैं कि, एक समबाहु त्रिभुज की तीनों भुजाएं बराबर होती है अतः सभी भुजाएं a के बराबर है।
दिया है :
त्रिभुज का परिमाप = 180 सेमी
3a = 180 cm
a = 180/3
a = 60 सेमी
अर्द्ध परिमाप, s = (a + b + c)/2
s = (a + a + a)/2
s = (60 + 60 + 60)/2
s = 180/2
s = 90 सेमी
हीरोन के सूत्र से, यातायात संकेत बोर्ड का क्षेत्रफल , A = √[s (s - a) (s - b) (s - c)]
A = √[(90) (90 - 60) (90 – 60) (90 – 60)]
A = √[90 × 30 × 30 × 30]
A = √3 × (30 × 30) × (30 × 30)]
A = 30 × 30√3
A = 900√3 सेमी²
अतः एक यातायात संकेत बोर्ड का क्षेत्रफल 900√3 सेमी².
आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।
Similar questions
India Languages,
7 months ago
Hindi,
7 months ago
Political Science,
7 months ago
Math,
1 year ago
Math,
1 year ago
English,
1 year ago