Hindi, asked by Giri3436, 11 months ago

elephant information in hindi

Answers

Answered by anuragdixit80
2
हाथी जमीन पर रहने वाला एक विशाल आकार का प्राणी है। यह जमीन पर रहने वाला सबसे विशाल स्तनपायी है। यह एलिफैन्टिडी कुल और प्रोबोसीडिया गण का प्राणी है। आज एलिफैन्टिडी कुल में केवल दो प्रजातियाँ जीवित हैं: ऍलिफ़स तथा लॉक्सोडॉण्टा। तीसरी प्रजाति मैमथ विलुप्त हो चुकी है।
आज हाथी ज़मीन का सबसे बड़ा जीव है।हाथी का गर्भ काल २२ महीनों का होता है, जो कि ज़मीनी जीवों में सबसे लम्बा है। जन्म के समय हाथी का बच्चा क़रीब १०५ किलो का होता है। हाथी अमूमन ५० से ७० वर्ष तक जीवित रहता है, हालाँकि सबसे दीर्घायु हाथी ८२ वर्ष का दर्ज किया गया है। आज तक का दर्ज किया गया सबसे विशाल हाथी सन् १९५५ ई॰ में अंगोला में मारा गया था।इस नरका वज़न लगभग १०,९०० किलो था और कन्धे तक की ऊँचाई ३.९६ मी॰ थी जो कि एक सामान्य अफ़्रीकी हाथी से लगभग एक मीटर ज़्यादा है। इतिहास के सबसे छोटे हाथी यूनान के क्रीट द्वीप में पाये जाते थे और गाय के बछड़ेअथवा सूअर के आकार के होते थे।
please mark it brainiest......
Answered by Anonymous
1

\huge\bf{Answer:-}

हाथी एक प्रकार का जानवर है जो जमीन में रहता है, इसमें एक बड़ा शरीर होता है जिसमें चार पैर होते हैं जैसे खंभे, दो पंखे जैसे कान, एक लंबी सूंड, एक छोटी पूंछ और दो छोटी आंखें। एक नर हाथी में दो लंबे सफेद दांत होते हैं जिन्हें टस्क कहा जाता है। यह नरम हरी पत्तियों, पौधों, अनाजों आदि को खा सकता है।

Similar questions