Hindi, asked by srushti567, 4 months ago

एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में जानकारियां दो plz it is important to make my project plz answer ​

Answers

Answered by hsoni4528
3

Answer:

एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में जानकारियां-

Explanation:

मिसाइलमैन के नाम से मशहूर देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक और इंजीनियर एपीजे अब्दुल कलाम की आज यानी मंगलवार को 88वीं जयंती है। वे भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। देश के सर्वोच्च अवॉर्ड भारत रत्न से सम्मानित हो चुके अब्दुल कलाम को जनता का राष्ट्रपति भी कहा जाता है। उनका पूरा नाम अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था। उनका जन्म आज ही के दिन 15 अक्टूबर 1931 को दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था।

एपीजे अब्दुल कलाम ने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) व इसरो को भी संभाला और देश में सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। पूर्व राष्ट्रपति कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से की थी। उन्हें साल 2002 में भारत का राष्ट्रपति बनाया गया था। वहीं, पांच वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद वे वापस शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा में लौट आए थे।

पेशे से मछुआरा परिवार से आने वाले एपीजे अब्दुल कलाम पांच भाई और पांच बहन थे। इनके पिता नाविक थे और मछुआरों को किराए पर नाव दिया करते थे। ऐसा माना जाता है कि कलाम साहब का बचपन काफी गरीबी में बीता है। यही वजह है कि इतने बड़े परिवार का भरन-पोषण करना और शिक्षा दिलाना जब कलाम साहब के पिता के लिए मुश्किल होने लगा तब एपीजे अब्दुल कलाम ने बचपन में अखबार भी बेचा। अखबार बेचकर वह अपने पढ़ाई का खर्च भी निकालते थे।गरीबी में जन्में अब्दुल कलाम रेलवे स्टेशन पर अखबार बेचा करते थे लेकिन उन्होंने अपने हालातों के आगे कभी हिम्मत नहीं हारी और सपनों को मरने नहीं दिया।

27 जुलाई, 2015 को हुआ निधन

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का 27 जुलाई, 2015 को शिलॉंग में निधन हो गया था वे आईआईएम शिलॉन्ग में लेक्चर देने गए थे, इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की गई थी।

Answered by shivamsharma49476
1

Answer:

APJ Abdul Kalam ka janm 15 October 1931 bharat ke tamilnadu mai rameshwaram mai hua tha

unka pura naam Abul pakir jainulabdin Abdul kalam tha unke pita Shri jainulabdin ek madhyam parivar se the

Abdul Kalam nebsc ki pariksha Joseph collge se pass ki thi unhone Madras interviewof technology se aronical engineering ki upadhi mili

APJ Abdul Kalam bharat ke phle rashtrapati the aur unhe misail man bhi kha jata hai

Explanation:

I hope it's helpful for you

Similar questions