Hindi, asked by snp140504, 1 day ago

essay in hindi on Jeevan mein vyayam ka mahatva​

Answers

Answered by shivikaur85
1

Answer:

स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करना बहुत आवश्यक हैं | व्यायाम करने से मनुष्य का स्वास्थ्य स्वस्थ रहता हैं | यह हर एक बीमारी को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय हैं |

हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में व्यायाम करना चाहिए | व्यायाम करने से हमें बहुत सारे फायदे होते हैं | व्यायाम हमें तंदुरुस्त और स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज्यादा सहायता करता हैं |

व्यायाम के प्रकार

हम सभी को अपनी दिनचर्या में व्यायाम को अपनाना चाहिए | ताकि हम अलग – अलग प्रकार के व्यायाम कर सकते हैं | जैसे की सुबह उठकर टहलना, साइकल चलाना और योग करना इत्यादि |

ऐसा कार्य करने के लिए बाल की जरुरत होती हैं | रस्सी कूद, उठक – बैठक, लम्बी कूद, गोलाफेक यह सभी भी व्यायाम के प्रकार हैं | यह भी एक तरह का व्यायाम हैं |

व्यायाम के लाभ

व्यायाम से बहुत सारे लाभ होते हैं | किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम यह सबसे अच्छा और सरल उपाय हैं | व्यायाम करने से मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं | रकत संचारण भी सही रूप से होने लगता हैं |

व्यायाम करने से शरीर में स्फूर्ति आ जाती हैं और व्यक्ति को प्रसन्न रखने का कार्य करता हैं | व्यायाम करने वाला व्यक्ति हमेशा प्रसन्न और खुश दिखाई देता हैं |

व्यायाम की आवश्यकता

व्यायाम हर दिन और समय पर करना चाहिए | यह एक ही दिन के लिए नहीं करना चाहिए | बल्कि प्रतिदिन करना चाहिए | व्यायाम निर्धारित समय करने के लिए बहुत जरुरी हैं |

पश्चिमी देशों में पुरुषों के साथ – साथ महिलाएं भी हर दिन व्यायाम करती हैं | लेकिन हमारे भारत देश बहुत कम जगह में महिलाएं घर से बाहर निकलकर व्यायाम करती हैं | सभी लोगों को अपने जीवन में हर दिन व्यकं करना बहुत जरुरी हैं |

आज तकनीकी और विज्ञानं के कारण बहुत सारी साधने विकसित हो रही हैं | इसलिए दुनिया के कई लोग शरीर के ताकद के महत्व को भूल जा रहे हैं | उसके महत्व नहीं समझ रहे हैं |

व्यायाम का महत्व

स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन माना जाता हैं | धार्मिक ग्रंथों में कहाँ गया हैं की, अगर धन चला जाता हैं तो वापस लौटता नहीं हैं | मनुष्य धन के बिना जीवित रह सकता हैं | लेकिन मनुष्य का जीवन स्वास्थ्य के बिना निरर्थक हो जाता हैं |

मनुष्य के शरीर और मन को शुद्ध करने के लिए व्यायाम की बहुत आवश्यकता हैं | सबसे जयादा महत्व इसका विद्यार्थी जीवन में होता हैं |

निष्कर्ष:

अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को व्यायाम करना बहुत जरुरी हैं | इसे मनुष्य का स्वास्थ्य अच्छा रहता हैं | व्यायाम करने से उसे सदैव लाभ प्राप्त हो जाते हैं | इसलिए सभी लोगों को व्यायाम करना चाहिए और उसके महत्व को समझना चाहिए |

Similar questions