Hindi, asked by purohitmiraj111, 1 year ago

essay in hindi on pollution free diwali

Answers

Answered by HridayAg0102
11
HELLOOOOO. .....

आज से कुछ दशकों पहले तक कोई प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से नहीं लेता था | प्रकृति से संसाधनों को प्राप्त करना मनुष्य के लिए सामान्य बात थी | उस समय बहुत कम लोग ही यह सोच सके थे कि संसाधनों का अंधाधुंध उपयोग हानि भी पहुँचा सकता है | हम जितना भी प्रकृति से लेते, प्रकृति उतने संसाधन दोबारा पैदा कर देती | ऐसा लगता था जैसे प्रकृति का भंडार असीमित है, कभी ख़त्म ही नहीं होगा | लेकिन जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ने लगी, प्राकृतिक संसाधनों का दोहन बढ़ता गया | वनों को काटा गया, अयस्कों के लिए जमीनों को खोदा गया | मशीनों ने इस काम में और तेजी ला दी | औद्योगिक क्रांति का प्रभाव लोगों को पर्यावरण पर दिखने लगा | जंगल ख़त्म होने लगे | उसके बदले बड़ी-बड़ी इमारतें, कल-कारखाने खुलने लगे | इससे प्रदूषण की समस्या हमारे सर पर आकर खड़ी हो गई |

आज प्रदूषण के कारण शहरों की हवा इतनी दूषित हो गई है कि मनुष्य के लिए साँस लेना मुश्किल हो गया है | गाड़ियों और कारखानों से निकलनेवाला धुआँ हवा में जहर घोल रहा है | इससे तेजी से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है | देश की राजधानी दिल्ली में तो प्रदूषण ने खतरे का निशान पार कर लिया है | कारखानों से निकलनेवाला कचरा नदियों और नालों में बहा दिया जाता है | इससे होनेवाले जलप्रदूषण के कारण लोगों के लिए अब पीने लायक पानी मिलना मुश्किल हो गया है | खेत में खाद के रूप में प्रयोग होनेवाले रासायनिक खादों ने खेत को बंजर बनाना शुरू कर दिया है | इससे भूमि प्रदूषण की समस्या भी गंभीर हो गयी है | इस तरह प्रदूषण तो बढ़ रहा है किंतु प्रदूषण दूर करने के लिए जिन वनों की जरुरत है वो दिन-ब-दिन कम हो रहे हैं |

प्रदूषण के कारण धरती का तापमान बढ़ रहा है | ओजोन लेयर में कई छेद हो चुके हैं | नदियों और समुद्रों में जीव-जंतु मर रहे हैं | कई देशों का मौसम बदल रहा है | कभी बेमौसम बरसात हो रही है तो कभी बिलकुल वर्षा नहीं हो रही | इससे खेती को बहुत नुकसान हो रहा है | ध्रुवों की बर्फ पिघल रही है, जिससे समुद्र के किनारे जो देश और शहर हैं, उनके डूबने का खतरा बढ़ गया है | हिमालय के ग्लेशियर पिघल रहे हैं | जिससे गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों के लुप्त होने की संभावना आ गई है |

ऐसे गंभीर समय में यह आवश्यक हो गया है कि संसार के सारे देश मिलकर प्रदूषण की इस समस्या पर लगाम लगाए | उद्योगों के लिए प्रकृति को नष्ट नहीं किया जा सकता | जब जीवन ही खतरे में पड़ रहा है तो जीवन को आरामदायक बनानेवाले उद्योग क्या काम आएँगे | अभी हाल ही में (१२ दिसंबर २०१५) संसार के १९६ देश प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस में इकट्ठे हुए थे | सबने मिलकर यह निश्चय किया है कि धरती के तापमान को मौजूदा तापमान से दो डिग्री से ज्यादा बढ़ने नहीं दिया जाएगा | देर से ही सही पर यह सही दिशा में बढाया हुआ कदम है | यदि इसपर वास्तव में अमल किया गया तो पेरिस अधिवेशन मनुष्य जाति के लिए आशा की स्वर्णिम किरण साबित होगी | उम्मीद है कि हम पर्यावरण की रक्षा के लिए सही कदम उठाएँगे और आनेवाली पीढ़ी को प्रदूषण के दुष्परिणामों से बचाएँगे |

@@@@@@@@@@@@@

HOPE IT WILL HELP YOU! ! ! ! ! ! !

PLEASE MARK MY ANSWER AS BRAINLIEST! ! ! ! ! ! !
Answered by KrystaCort
1

प्रदूषण मुक्त दिवाली।

Explanation:

हम सभी जानते हैं कि दिवाली हिंदुओं के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। यह दीप का त्यौहार है। लेकिन कालांतर में लोगो ने इस त्यौहार को बम पटाखों के साथ बनाना प्रारंभ कर दिया। बम पटाखे जलाते समय बहुत तेज आवाज आती है और साथ ही बहुत धुआं उत्पन्न होता है।

इन पटाखों से निकलने वाले धुए से प्रदूषण फैलता है। प्रदूषण के कारण कई सारी समस्याएं जन्म लेती है। दिवाली पर बम पटाखे फोड़ने से जब धुआ निकलता है तो छोटे बच्चों और मरीजों को बहुत सारी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।  

आधुनिक युग में हालात कुछ ऐसे हैं कि प्रदूषण बहुत हद तक बढ़ चुका है जिस कारण पृथ्वी पर मौजूद कई सारी प्रजातियां अपना अस्तित्व खो रही हैं। इसलिए हमें प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की आवश्यकता है।  

प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने से देश में प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी जिससे हम लोग किसी भी प्रकार के मरीजों को हानि नहीं पहुंचाएंगे। तो आओ सब मिलकर बनाएं प्रदूषण मुक्त दिवाली।

और अधिक जाने:

दिवाली

brainly.in/question/13187399

brainly.in/question/13267767

Similar questions