Hindi, asked by altafyawal, 8 months ago

essay on ' Books ' in hindi​

Answers

Answered by nekkantiabhinav06
0

Answer:

पुस्तक या किताब (Book) कई विषयों पर होती है। गणित, विज्ञान, भाषा, जीवनी इत्यादि विषयों पर किताबें बाजार में मिल जाती है। मनोरंजन के लिए भी पुस्तकें आती है। इनमें उपन्यास, कॉमिक्स इत्यादि किताबें मनोरंजन से भरपूर होती है। कुछ पुस्तकें साहित्यिक ज्ञान से परिपूर्ण होती है। इनमें कविताओं, गद्य, कहानियों का अद्भुत संग्रह होता है।

चाहे इंजीनियरिंग की पढ़ाई हो या डॉक्टरी की पढ़ाई हो, पुस्तक हमेशा ज्ञान के लिए उपलब्ध है। विभिन विषयों की मोटी किताबें कॉलेज की पढ़ाई में पढ़नी होती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में भी किताबें सहायक होती है। धार्मिक किताबों को पढ़कर मन और आत्मा को शान्ति मिलती है। हमारे देश का संविधान भी पुस्तक के रूप में मौजूद है।

दुनिया के इतिहास का ज्ञान पुस्तक के जरिये ही हमे मिला है। पुस्तकों में लिखे ऐतिहासिक तथ्य आज भी सुरक्षित है। ऐसा भी कह सकते है की पुस्तक ज्ञान को सुरक्षित करने का बेहतरीन जरिया है। पुराने समय में मनुष्य जीवन कैसा था? किस देश में किस राजा का शासन था? प्राचीन समय में सामाजिक परिवेश कैसा था? किसी महान दार्शनिक, वैज्ञानिक के विचार और आविष्कार क्या थे? इन सारे प्रश्नों का उत्तर हमे पुस्तकों में मिलता है। पुस्तक में उस समय का ज्ञान प्राप्त होता है जिस समय या कालखंड में हम मौजूद नही है।

Explanation:

hopE you like this

Similar questions