Hindi, asked by rajabhinav480, 10 months ago

essay on flood in hindi 150 to 200 words​

Answers

Answered by Anonymous
4

Answer:

बाढ़ ज्यादातर उन क्षेत्रों में आती है जहां अत्यधिक बारिश और ख़राब जल निकासी व्यवस्था होती है। बाढ़ के अन्य कारणों में नदियों और महासागरों से पानी का बहना, बाँध के टूटने के कारण मैदानों में अत्यधिक पानी बहना, ग्लेशियरों के अचानक पिघलने के कारण पानी की अत्यधिक मात्रा में वृद्धि शामिल है। तटीय क्षेत्रों में तूफान और सूनामी बाढ़ का कारण बनते हैं। अन्य प्राकृतिक आपदाओं के रूप में बाढ़ भी विनाश का बड़ा कारण हो सकता है।

दुनिया भर के कई कस्बें और शहर भारी बाढ़ से पीड़ित हैं जिससे लोगों और जानवरों को नुकसान पहुँचा है जिसके परिणामस्वरूप संपत्ति और अन्य मूल्यवान संपत्तियों और मिट्टी तथा पौधों का नुकसान हुआ है। किसान भी बाढ़ से प्रभावित होते हैं क्योंकि इस मौसम की स्थिति के कारण उनकी फसल बर्बाद हो जाती है। एक विशेष स्थान पर कई दिनों के लिए इक्कठा पानी भी विभिन्न रोगों के फैलने का कारण होता है। जब बाढ़ से हालात गंभीर होते हैं तो स्कूल और कार्यालय बंद हो जाते हैं और इससे लोगों के सामान्य जीवन को परेशानी होती है। गंभीर बाढ़ का सामना करने वाले स्थानों को सामान्य होने के लिए महीनों लगते हैं।

विडंबना यह है कि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जो अक्सर बाढ़ से प्रभावित होते हैं और भले ही सरकार इस समस्या से अवगत हो फिर भी इसे दूर करने के लिए उचित उपाय नहीं किए जा रहे हैं। सरकार को इस समस्या को नियंत्रित करने के लिए अच्छी जल निकासी व्यवस्था और जल भंडारण प्रणाली का निर्माण करना चाहिए।

Explanation:

MARK ME AS THE BRAINLIEST AND GET 7 YEARS OF GOOD LUCK..........

Similar questions