Hindi, asked by Hindola2075, 1 year ago

Essay on freedom of speech in hindi for upsc

Answers

Answered by ruchipatasariya
4
अभिव्यक्ति की आजादी भारत के नागरिकों को प्रदान किए गए मौलिक अधिकारों में से एक है। यह हमारे देश के नागरिकों को अपने विचार व्यक्त करने और अपनी सोच को स्वतंत्र रूप से साझा करने की अनुमति देता है। यह आम जनता के साथ-साथ मीडिया को सभी राजनीतिक गतिविधियों पर टिप्पणी करने और उन लोगों के खिलाफ असंतोष दिखाने की छूट देता है जो उन्हें अनुचित लगते हैं।
भारत की तरह अन्य कई देश भी अपने नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान करते हैं लेकिन कुछ सीमाओं के भीतर। हर देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर लगाए गए प्रतिबंध भिन्न-भिन्न हैं। ऐसे कई देश भी हैं जो इस बुनियादी मानव अधिकार की अनुमति नहीं देते हैं। ऐसे देशों में सामान्य जनता और मीडिया सरकार द्वारा की गई गतिविधियों पर टिप्पणी करने से परहेज करती है। ऐसे देशों में सरकार, राजनीतिक दलों और मंत्रियों की आलोचना एक दंडनीय अपराध है।
समाज के समग्र विकास के लिए बोलने की स्वतंत्रता जरूरी है पर फिर भी इसके कुछ नकारात्मक नतीजे हो सकते हैं। लोगों को दूसरों का अपमान करने या भड़काने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मीडिया को जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए और अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।
मैं भाग्यशाली हूं कि मैं भारत में पैदा हुआ हूँ - एक ऐसा देश जो अपने नागरिकों का सम्मान करता है और उन सभी अधिकारों को उन्हें प्रदान करता है जो उनके विकास और प्रगति के लिए आवश्यक हैं।
Similar questions