Hindi, asked by neeraj8781, 11 months ago

essay on Hindi only (150 words) ....samay Ka sadupyog (sankat Bundu 1.prastavna,2.samay Ka sadupyog 3.samay Ka mahatva 4.samay ke durupyog ke patina 5.upsanhaar)

Answers

Answered by harpindergrewal786
3
सबसे महत्वपूर्ण अंग है। मनुष्य के साथ साथ प्रकृति भी समय के अनुसार ही काम करती है। गर्मी सर्दी का आना ,दिन और रात का होना सब कुछ समय से ही चलता है। समय अपनी गति से चलता ही जाता है वह न तो किसी के लिए रूकता है न ही कभी वापिस आता है। समय सुख में ऐसे प्रतीत होता है जैसे जल्दी व्यतीत हो रहा है और दुख में देरी से। लेकिन समय हमेशा अपनी गति से ही चलता है।

हम अपना समय बीते हुए समय के बारे में सोचने में बिता देते है या फिर आने वाले कल की चिंता में। हम भूल जाते है कि इन सबके दौरान हम अपना चल रहा समय भी खो देते है। अगर किसी भी कार्य को निर्धारित समय पर नहीं किया जाता को हम कभी भी उस कार्य में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते। हम धीरे धीरे समय का महत्व भूलते जा रहे है। हम अपना आज का कार्य कल पर टालते रहते है और फिर बाद में वो हमपर भोज बन जाता है। समय की कदर करने वाले इंसान को ही सफलता मिलती है। हम सभी को समय का पक्का होना चाहिए। समय सफलता की पूँजी है।

Similar questions