Hindi, asked by manasgupta73378, 6 hours ago

essay on Jharkhand Vikas morcha in hindi
please answer it ​

Answers

Answered by choudharybharti19042
0

Answer:

नई दिल्ली। बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा की नई कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया। बाबूलाल मरांडी को दोबारा पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी की नई कार्यकारिणी में 151 सदस्यों को जगह दी गई है। अभय सिंह को पार्टी का प्रधान महासचिव बनाया गया है। वहीं मांडर से झाविमो विधायक बंधु तिर्की और पौड़ेयाहाट से पार्टी के विधायक प्रदीप यादव को कोई पद नहीं दिया गया है। हालांकि दोनों को केंद्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है।

इस केंद्रीय कार्य समिति में केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा एक प्रधान महासचिव ,छह महासचिव ,नौ सचिव, एक कोषाध्यक्ष ,एक सौ बाईस केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ,तेरह विभिन्न मंच और मोर्चा के अध्यक्ष, पांच केंद्रीय प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष शामिल है। नई केंद्रीय कार्यसमिति के गठन के बाद यह माना जा रहा है कि जल्द ही इस नई समिति की बैठक होगी, जिसमें पार्टी के भाजपा में विलय पर मुहर लग सकती है।

Similar questions