Hindi, asked by Afjal1, 1 year ago

essay on mahatma gandhi in Hindi

Answers

Answered by maneyamagan23
54
hello friend mark as brainlist
Attachments:
Answered by bhatiamona
2

महात्मा गाँधी पर निबंध (हिंदी में)

गाँधी जी भारत के एक महान महापुरुष थे। जिन्होंने भारत की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत को अंग्रेजों से जो स्वतंत्रता मिली उसमें गाँधी जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गाँधी जी को उनके अनमोल योगदान के लिए राष्ट्रपिता के नाम से भी संबोधित किया जाता है। हम उन्हें बापू भी कहते हैं।

गाँधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था। गाँधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। उनके पिता गुजरात में पोरबंदर के दीवान थे। शुरुआती पढ़ाई गुजरात में करने के बाद वो वकालत पढ़ने के लिए इंग्लैंड चले गए। इंग्लैंड से वकालत पढ़कर लौटकर आने के बाद कुछ समय उन्होंने तत्कालीन बांबे (अब मुंबई) में प्रैक्टिस की। फिर वह दक्षिण अफ्रीका चले गए।

दक्षिणी अफ्रीका में गाँधीजी ने उन्होंने लगभग 18  साल का जीवन व्यतीत किया और दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के आंदोलन में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई।

1915 में गाँधीजी वापस भारत लौट आए उसके बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत की स्वतंत्रता आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया। गाँधी जी के नेतृत्व में भारत की स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई जान मिली और भारत 1947 में स्वतंत्र हुआ। 1948 में गाँधीजी की नाथूराम गोडसे ने गोली मारक हत्या कर दी थी।

गाँधी जी हमारे लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे, जिन्होंने हमें सत्य एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया। उनकी गणना विश्व और भारत के सबसे महान पुरुषों में की जाती है।

#SPJ3

——————————————————————————————————————

कुछ और जानें :

https://brainly.in/question/41706830

चोरी और प्रायश्चित निबंध का उद्देश्य लिखिए?

https://brainly.in/question/41462417

जिस पारसमणि को गांधीजी ने प्राप्त किया था या जो वास्तव में पारसमणि है. दोनों में से आप किसे प्राप्त करना चाहते हैं और क्यों? अपने विचार संक्षेप में लिखिए।

Similar questions