Hindi, asked by Juststarted, 1 year ago

essay on mumbai in hindi

Answers

Answered by honeysingh96
107
मुंबई सपनों का शहर है जो अपने फैशन, आकर्षक जीवनशैली, बालीवुड और कुछ बहुत प्रसिद्द सिने कलाकारों के घर के लिये जाना जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो मुंबई का सपना विश्व में अमेरिका के सपने की तरह है। मुंबई शहर के विभिन्न रंग इसकी सर्वदेशीय भीड़, पूजा के विभिन्न स्थान और प्रकार और विभिन्न व्यंजनों में स्पष्ट रूप से ज़ाहिर होते हैं तथा आपके लिये अनेक चुनाव प्रस्तुत करते हैं।मुंबई देश के बाकी हिस्सों से सड़क, रेल,समुद्र और हवाके माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जब आप मुंबई शहर पहुँचते हैं तो आप देश के अन्य भागों की जीवन पद्धति और मुंबई की जीवन पद्धति में अंतर स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। यहाँ की हवा में दोस्ती की एक अंतर्निहित भावना है और यहाँ आप व्यस्त रास्ते पर चलती हुई टैक्सियों और स्काय वॉक पर चलने वाले राहगीरों को अनुशासन के एक विचित्र प्रकार के शिकंजे में देखेंगे जिसके वे अभ्यस्त हो गए हैं।

मुंबई की नाईटलाईफ़ की चर्च देश भर में होती है और इसे विश्व में सबसे अधिक सुरक्षित माना जाता है। नाईट क्लब और लाउंज जैसे पॉलीएस्थेर्स, टोट्स, द एल्बो रूम और 21 डिग्री फैरेनहाइट कुछ विकल्प हैं जिनमें से आप चुन सकते हैं। मुंबई की नाईट लाईफ़ रात को एक से तीन बजे के बीच समाप्त होती है जो इलाके पर निर्भर करती है और इस बात पर भी की वह क्लब है या होटल। और पार्टी अभी भी खत्म नही होती। पार्टी के बाद कोलाबा के प्रसिद्द बड़े मियाँ के यहाँ जाईये और स्वादिष्ट रूमाली रोटी रोल्स का आनंद उठाईये।
ऐसा कहा जाता है कि बड़े मियाँ के यहाँ गए बिना मुंबई की रात पूरी नही होती। फोर सीज़न्स का आईस बार मुंबई का एक नया आकर्षण है जो 34 वीं मंजिल पर स्थित एक रूफ टॉप लांज है जहाँ से रात में मुंबई का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है।वे पर्यटक जो कार से भ्रमण नही करना चाहते उनके लिये मुंबई टूर की नियमित बसें जिन्हें मुंबई दर्शन बस कहा जाता है, उपलब्ध हैं जो गेटवे ऑफ इंडिया से प्रारंभ होती हैं और आपको सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को दिखाकर शाम को गेटवे पर छोड़ती हैं।


कुल मिलाकर मुंबई में सभी आयु समूह और जातियों के पर्यटकों के लिये विकल्प उपलब्ध हैं हालांकि कम समय होने पर भी तीव्र गति की प्रकृति वाले इस शहर में आप अच्छे से घूम सकते हैं। शहर के भीतर यात्रा करना सस्ता, पर्याप्त और सुविधाजनक है और व्यवहारिक रूप से हर स्थान पर मदद उपलब्ध है।

Juststarted: thanks a lot
Answered by Priatouri
76

मुंबई का पूर्व नाम बंबई हुआ करता था I यह महाराष्ट्र की राजधानी है I मुंबई को माया नगरी के नाम से भी जाना जाता हैI   मुंबई देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाला एक नगर है I यहां बहुत बड़े -बड़े अभिनेता रहते हैं I मुंबई के अंदर बहुत ही अच्छे घूमने के स्थान भी हैं I मुंबई बहुत ही आकर्षित हैं दूर-दूर से लोग मुंबई में घूमने के लिए आते हैं I यहां पर घूमने के प्रमुख स्थानों में मुंबई की फिल्म सिटी, मरीन ड्राइव, तथा जुहू बीच की चौपाटी तथा ताज होटल बहुत शामिल है I

Similar questions