Hindi, asked by yoyo7035, 10 months ago

essay on prakritik Sushma​

Answers

Answered by kkhairnar789
2

Answer:

Explanation:

भारत का प्राकृतिक सोंदर्य: भारत का प्राकृतिक सोंदर्य अनुपम और विविध है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक भारत मे प्राकृतिक सोंदर्य के अद्भुत दर्शन होते है। हर प्रदेश अपने अंदर सुंदर प्राकृतिक सोंदर्य को सजोए हुए है। शिमला , मनाली, नैनीताल , कश्मीर , दार्जिलिंग , उंटी , गोवा आदि प्राकृतिक स्थल न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व मे अपने सोंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। लाखो विदेशी पर्यटक हर साल भारत के प्राकृतिक स्थलों का लुत्फ उठाने आते है। गंगा , यमुना , नर्मदा , ब्रह्मपुत्र , कृष्णा , गोदावरि आदि बड़ी बड़ी नदियां प्राकृतिक सोंदर्य को बढ़ाने का काम करती है। यहाँ प्राकृतिक विविधता के मनोहारी दर्शन होते है। जहां एक ओर रेगिस्तान है तो दूसरी ओर बर्फ के पर्वत है। समुद्री तट के साथ साथ हरे भरे मैदानी प्रदेश भी है। झरने , जंगल ,पर्वत , रेगिस्तान , बर्फीले प्रदेश आदि सभी प्रकार के प्राकृतिक स्थल भारत मे मौजूद हैं । प्राकृतिक सोंदर्य के अद्भुत नजारे भारत मे देखने को मिलते है। केरल , उत्तरपूर्व , छत्तीश्गढ़ आदि की हरियाली , प्राकृतिक सोंदर्य का एक मनमोहन उदाहरण है। सभी प्रकार से भारत का प्राकृतिक सोंदर्य अलौकिक , अद्भुत और मन को आनंदित करने वाला है। हम भारतवासियों को प्रकृति के इस उपहार को सहेज के रखना चाहिए।

Similar questions