Hindi, asked by sharmanayra846, 5 months ago

essay on prithvi par sabhi jeevan ko bnaye rakhna hai​

Answers

Answered by shikhavanshika81
5

Answer:

पृथ्वी हमारा ग्रह है और जीवन की निरंतरता के लिए महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह जीवन की निरंतरता के लिए सभी आधारभूत संसाधनों से भरी हुई है हालांकि, यह मनुष्य के अनैतिक व्यवहार के कारण लगातार नष्ट हो रही है। पृथ्वी पर कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए, धरती बचाओ या पृथ्वी बचाओ अभियान बहुत महत्वपूर्ण सामाजिक जागरुकता अभियान है, जिसके बारे में सभी को अवश्य जानना चाहिए।

पृथ्वी ब्रह्मांड में सबसे अनमोल वस्तु है, जो जीवन के लिए आवश्यक वस्तुएं, ऑक्सीजन और पानी को रखती है। पृथ्वी पर पाए जाने वाले प्राकृतिक संसाधन दिन प्रति दिन मानव के गलत कार्यों के कारण बिगड़ रहे हैं। इसने पृथ्वी पर जीवन को संकट में डाल दिया है। अनुकूल वातावरण की कमी के कारण बहुत से जंगली जानवर पूरी तरह से विलुप्त हो गए हैं।

बहुत प्रकार के प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और अन्य पर्यावरणीय मुद्दों की दर दिन प्रति दिन बढ़ रही है। इसके नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए सभी गलत प्रचलनों को रोकना बहुत आवश्यक है। पूरे विश्वभर के लोगों के बीच में जागरुकता फैलाने के लिए पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। यह वार्षिक रुप से पृथ्वी के प्राकृतिक पर्यावरण को बनाए रखने के साथ ही लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

हमारी पृथ्वी हमसे कभी भी कुछ बदले में नहीं लेती है हालांकि, पृथ्वी पर स्वस्थ जीवन की निरंतरता को बनाए रखने के लिए यह इसको बनाए रखने की मांग अवश्य करती है। पृथ्वी पर रहने वाले हम अकेले नहीं है: पृथ्वी पर रहने वाली कई अज्ञात प्रजातियाँ भी हैं। इसलिए, हमें स्वार्थी नहीं होना चाहिए और हमें पृथ्वी पर रहने वाली सभी प्रजातियों के बारे में सोचना चाहिए।

हमें अपनी पृथ्वी और वातावरण को अपशिष्टों, प्लास्टिक, कागज, लकड़ी आदि की मात्रा को कम करने के द्वारा रक्षा करनी चाहिए। हमें गंदगी और अपशिष्टों को कम करने के लिए वस्तुओं (कपड़े, खिलौने, फर्नीचर, किताबें, कागज आदि) के पुनः प्रयोग की आदत को डालना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के स्तर को बढ़ाने में शामिल गलत गतिविधियों को हमें रोकना चाहिए।

hope it will help you

please mark me as a brainleast

Similar questions