Hindi, asked by nehasingh5611, 8 months ago

essay on sarve siksha abhiyan in hindi with prastavna and upsanhaar​

Answers

Answered by kapilgehlot5132
3

Answer:

भूमिका- भारतीय नेताओं के द्वारा शुरू से ही भारत के विकास के लिए बहुत से कार्य किए गए हैं। सर्व शिक्षा अभियान की शुरूआत अटल बिहारी वाजपयी जी के द्वारा 2001-2002 में की गई थी जिसका मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को प्राथमिक और प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना है।

लक्ष्य- सर्व शिक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य 2010 तक सभी बच्चों के लिए प्रारंभिक शिक्षा का सर्वभौमिकरण करना था जिससे कि शिक्षा के स्तर में वृद्दि हो सके। इसके अंतर्गत 6-14 साल के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जाती है।

मुख्य कार्यक्रम- सर्व शिक्षा अभियान में 8 मुख्य कार्यक्रम चलाए गए थे जिनमें आँगनबाड़ी आदि सम्मलित है। 2004 में कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्या योजना चलाई गई थी जिसके तहत सभी लड़कियों की शिक्षा को अनिवार्य किया गया था और बाद में इसे सर्व शिक्षा अभियान के कार्यक्रमों में सम्मलित किया गया था।

गतिविधियाँ- सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को अनिवार्य किया गया था। ऐसे क्षेत्रों में स्कूलों का निर्माण किया गया था जहाँ पर कोई भी स्कूल नहीं था। बहुत सारी कक्षाओं का और स्कूल की अन्य सुविधाओं का निर्माण किया गया था। प्रारंभिक स्तर की शिक्षा को सभी के लिए मुफ्त किया गया था। 1,50,000 से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्त किया गया था और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया था। बच्चों के लिए स्कूल में मध्याहान् के भोजन का भी प्रबंध किया गया था।

निष्कर्ष- सर्व शिक्षा अभियान बहुत ही सफल अभियान रहा जिसके कारण शिक्षा स्तर में वृद्धि हुई है। इसके लिए बहुत से गैर सरकारी संगठनों ने भी गाँवों में स्कूल बनाने के लिए ग्राम पंचायत को जमीन दे दी थी। 2006-2007 में सर्व शिक्षा अभियान के परिव्यय को 10,004 करोड़ तक कर दिया गया था। इस अभियान ने बहुत से बच्चों को शिक्षा की तरफ बढ़ावा दिया था।

Similar questions