Math, asked by madhusingh1067, 7 months ago

Essay On Science And Technology In Hindi Language

Answers

Answered by Babuksunchulu
0

Answer:

आज का युग विज्ञान और तकनीक का युग है जिसने मनुष्य के जीवन को अधिक सरल और उन्नत बना दिया है। विज्ञान का अर्थ है किसी भी विषय को गहराई से जानना। मनुष्य हमेशा से ही हर विषय को जानने के इच्छुक रहे हैं जिससे कि उन्होंने नई नई तकनीकों का आविष्कार किया है और पत्थरों के युग से विज्ञान के युग तक का सफर तय किया है। आज हमारे पास पानी ठंडा करने, गर्म करने, कमरा ठंडा करने, परिवहन आदि सभी साधन है जिससे कि मनुष्य का जीवन सरल हो गया है और उसे जीवन यापन करने में कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ता है।

विज्ञान और तकनीक के माध्यम से मनुष्य ने इतनी प्रगति कर ली है कि वह आज अपने सारे कार्य घर बैठे बैठे ही कर सकता है और दुर देशों में भी व्यापार कर सकता है। तकनीकी उपकरणों के कारण आज हमारी सुरक्षा और भी मजबूत हो गई है। प्रत्येक व्यक्ति को किताबी ज्ञान के साथ साथ तकनीकी जीनकारी भी होनी चाहिए। विज्ञान और तकनीक एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ पर व्यक्ति का भविष्य बहुत ही उज्जवल है और इसकी माँग कभी खत्म न होने वाली है। इस क्षेत्र में व्यक्ति सफल हो सकता है और देश की उन्नति में सहयोग दे सकता है। इसकी मदद से हम कहीं पर भी जा सकते हैं। मीलों की दूरी घंटो में तय कर सकते हैं।

वैसे तो विज्ञान और तकनीक हमारे लिए वरदान है लेकिन इसके दुरूपयोग से यह कभी कभी हमारे लिए अभिशाप भी बन जाता है। तकनीकी ज्ञान से बनने वाले परमाणु बम एक ही बार में कई शहरों को खत्म कर देते हैं और इनका प्रयोग आतंकी हमलों के दौरान होता है जिससे कि यह हमारे लिए खतरनाक साबित होते हैं। तकनीक का प्रयोग हमारे स्वास्थय पर भी हानिकारक प्रभाव डालता है क्योंकि इससे हानिकारक किरणें उत्पन्न होती है। तकनीक ने वैसे तो चिकित्सालय में भी बहुत ही प्रगति कर ली है और कैंसर जैसे गंभीर रोगोम का भी इलाज ढूँढ लिया है।

लेकिन यदि इसी विज्ञान और तकनीक का प्रयोग सकारात्मक रूप से किया जाए तो यह हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है। यदि इसका प्रयोग अच्छे से किया जाए तो यह देश को बुलंदियों पर ले जा सकता है। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में हमें बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। यह हमारे लिए उपहार है जिसका हमें सुलभ उपयोग करना चाहिए।

# Science and Technology Essay in Hindi # Importance of science and technology

# तकनीकी शिक्षा का महत्व # साइंस एंड टेक्नोलॉजी

Answered by GRIME
0

Answer:

Hey you can merge them to find a better one.

Step-by-step explanation:

PLEASE MARK AS THE BRAINLIEST.

Attachments:
Similar questions