Hindi, asked by snjeevverma6563, 1 year ago

Essay on squirrel in Hindi

Answers

Answered by khushipar
5
गिलहरी एक स्तनधारी जीव है। गिलहरी एशिया , यूरोप और उतरी अमेरिका में सबसे ज्यादा पाई जाती है। संसार में लगभग 150 से भी ज्यादा गिलहरी की प्रजातियां पायी जाती हैं। इन सभी प्रजातियों की शारीरक सरंचना और आकार में बहुत अधिक फरक होता है। कुछ गिलहरियां पेड़ों पर रहती हैं और कुछ जमीन पर रहती हैं।

गिलहरी (Squirrel) की कुछ ऐसी भी प्रजातियां है जो उड़ सकती हैं। यह बिल्कुल पक्षी की तरह नहीं उड़ सकती बल्कि एक पेड़ से दुसरे पेड पर हवा में कूद सकती हैं। सामान्यता गिलहरी पेड़ों पर रहती है यह अपने भोजन के तलाश में जमीन पर जाती है और वापिस पेड़ पर लौट आती है। गिलहरी पेड़ और जमीन पर भी बड़ी तेज़ी से दौड़ सकती है। यह खुद को खतरा महसूस होने पर एक मीटर लम्बी छलांग भी लगा देती है।

गिलहरी (Squirrel) के आकार उसके रंग और पूंछ की बनावट आदि में काफी विविधता पायी जाती है। सामन्यता गिलहरी स्लेटी ,काले ,लाल अथवा नारंगी रंगों में होती है। कुछ गिलहरियां तो मौसम के अनुसार अपना रंग भी बदल लेती हैं।

गिलहरी एक शाकाहारी जीव है फूल की पत्तियां ,अनाज के दाने , फल और सब्जियां खाती हैं। ज्यादातर गिलहरियां पेड़ों पर विरल बनाकर रहती हैं। गिलहरी की नज़र मनुष्य से तेज़ होती है यह छोटी से छोटी चीज़ बड़ी आसानी से देख सकती है। गिलहरी का बच्चा जन्म के समय अंधा होता है धीरे धीरे उसे दिखाई देने लगता है। गिलहरी के बच्चे 3 महीनों तक अपनी माँ का दूध पीते हैं।

Similar questions