Hindi, asked by ruchikr204, 7 months ago

essay on ---विज्ञान-उन्नतिऔर विकास word limit 300 in hindi. No unnecessary answer otherwise i am going to report yours answers only who know they will give the answer ​

Answers

Answered by khushikr1689
1

Answer:

आज का युग विज्ञान का युग है। आज हर जगह सिर्फ विज्ञान का ही बोलबाला है। कलम से लेकर लैपटॉप तक सब कुछ विज्ञान की ही देन है। आज हम सौ फीसदी विज्ञान पर ही आश्रित हैं। नित नये वैज्ञानिक अविष्कारों को देखते हुए यह इतना प्रमुख एवं महत्वपूर्ण विषय बन गया है कि आए दिन इस पर निबंध आदि परीक्षाओं में पूछे जाते रहते हैं।

 

विज्ञान पर छोटे-बड़े निबंध (Short and Long Essay on Science in Hindi)

निबंध - 1 (300 शब्द)

प्रस्तावना

जब हम पीछे मुड़कर देखते है तो पाते है कि विज्ञान की दुनिया ने कितनी तरक्की कर ली है। दुनिया गैजेट्स और मशीनरी से भरी पड़ी है। मशीनरी हमारे परिवेश में सब कुछ करती है। यह कैसे संभव हुआ? हम इतने आधुनिक कैसे हो गए? यह सब विज्ञान की मदद से ही संभव हुआ। विज्ञान ने हमारे समाज के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। इसके अलावा, विज्ञान ने हमारे जीवन को आसान और आलसी बना दिया है।

दैनिक जीवन में विज्ञान

विज्ञान ने हमारे जीवन में कई बदलाव किए हैं। सबसे पहले, परिवहन अब आसान है। विज्ञान की मदद से अब लंबी दूरी तय करना आसान हो गया है। इसके अलावा, यात्रा का समय भी कम हो जाता है। विभिन्न तीव्र-गति वाहन इन दिनों उपलब्ध हैं। ये वाहन पूरी तरह से हमारे समाज का रुप बदल दिए हैं। विज्ञान ने भाप इंजन को विद्युत इंजन में परिवर्तित किया है।

पहले के समय में लोग साइकिल से यात्रा करते थे। लेकिन अब हर कोई मोटरसाइकिल और कारों पर यात्रा करता है। इससे समय और मेहनत बचती है। और यह सब विज्ञान की मदद से संभव है। विज्ञान ने हमें चाँद तक पहुँचाया। यह सिलसिला यही थमा नहीं है। इसने हमें मंगल की भी एक झलक दी। यह सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

यह केवल विज्ञान के कारण संभव हुआ। इन दिनों वैज्ञानिक कई उपग्रह बनाते हैं। जिसकी वजह से हम हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। यहां तक ​​कि हमें इसके बारे में जानकारी हुए बिना ही ये उपग्रह दिन-रात पृथ्वी की परिक्रमा करते रहते हैं।

उपसंहार

विज्ञान हमारे समाज की रीढ़ है। हमारे वर्तमान समय में विज्ञान ने हमें बहुत कुछ दिया है। इसके कारण, हमारे स्कूलों में शिक्षक कम उम्र से ही विज्ञान पढ़ाते हैं। विज्ञान के बिना आज के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

Explanation:

Thanks

Similar questions