Hindi, asked by sahiljavid9275, 10 months ago

Essay on वन में जीवन निहित है।

Answers

Answered by shishir303
35

प्रकृति मानव को ईश्वर द्वारा दिया गया एक अनमोल उपहार है। प्रकृति और मनुष्य सदैव एक दूसरे पूरक रहे हैं। प्रकृति का एक रूप वन ही हैं। मनुष्य का वन से संबंध बहुत गहरा रहा है। मनुष्यो की पूरी सभ्यता के विकास में वनों का योगदान है। जैसे-जैसे मानव का विकास होता गया उसने वनों को काटना शुरु कर दिया।

वन प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में बेहद सहायक हैं। ये मानव जीवन का संरक्षण प्रदान करते हैं। वर्षा समय पर हो इस कार्य में वन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन मिट्टी का कटाव रोकते हैं। हरियाली के प्रतीक हैं। बाढ़ को रोकते हैं। भूमि को बंजर होने से बचाते हैं।

वनों से हमारी अनेक जरूरते पूरी होती हैं। वनों से हमें लकड़ी मिलती है। अन्य खनिज संपदायें मिलती हैं।

वन वायुमंडल में वायु की शुद्धता को बढ़ाते हैं। वनों में अनेक जीव-जंतु रहते हैं जो प्रकृति की विविधता को बढ़ाते हैं।

वनों को काटकर हम अपनी प्राकृतिक विविधता को नष्ट करते जा रहे है।

वनों से हमारी बहुत मान्यताये और आस्थायें जुड़ी हैं। प्राचीन काल में तो वन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग थे।

वनों में वास्तविक जीवन निहित है और इन्हें नष्ट कर हम इस जीवन को नष्ट कर रहे हैं।

Answered by doningAnurag123
4

Explanation:

tum tum kaun se school mein ho

Similar questions