Hindi, asked by khushi1657, 9 months ago

Essay on vardan about 120 words in hindi​

Answers

Answered by anamikapradeep7
5

hey mate...

here is your answer...

विज्ञान : वरदान या अभिशाप

समाज के विकसित होने के साथ साथ शिक्षा मे विज्ञान का भी विकास हुआ हैं|विज्ञान का उपयोग मनुष्य ने अपने सांसरिक जीवन मे बहुत किया हैं|

विज्ञान एक वरदान : जीवन के सभी पहलुओ मे विज्ञान के अनेक लाभ हैं|परिवहन, चिकित्सा, संचार, अंतरिक्ष, शिक्षा आदि ऐसे अनेक क्षेत्र मे विज्ञान का अभूतपूर्व योगदान रहा हैं|आज विज्ञान के कारण ही,चिकित्सा के क्षेत्र मे कैंसर, हृदय रोग आदि जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार संभव हो पाया हैं| पोलियो ,खसरा जैसी कई बीमारियों का टीकाकरण से रोकधाम विज्ञान द्वारा ही संभव हो पाया हैं|रेल, कार, हवाईजहाज आदि के आविष्कार से ही आज दुनिया के किसी भी कोने मे  पहुँचना संभव हो पाया हैं|वर्तमान मे विज्ञान की सहयता से न केवल चंद्रमा अपितु मंगल  गृह पर भी मनुष्य द्वरा निर्मित यान पहुचाया जा चुका हैं| संचार के क्षेत्र मे विज्ञान के आविष्कार जैसे टेलीफ़ोन, मोबाइलफोन ,इंटरनेट, इत्यादि की सहायता से विश्व मे किसी भी भाग मे रहने वाले व्यक्ति से बात की जा सकती हैं|

यूक्लियर पावर , बिजली, टेलिविजन, कम्प्युटर, सिनेमा,आदि अनेक क्षेत्र हैं जहा मनुष्य समाज को विज्ञान ने अनेक लाभ प्रदान किए है|

विज्ञान एक अभिशाप     :  विज्ञान के जहाँ लाभ है,वहा कुछ बुरे प्रभाव भी हैं, जो हमारी जीवन      शैली के लिए अभिशाप साबित हो रहे हैं| आज विज्ञान ने मनुष्य के हाथो मे अनेक घातक  हथियार थमा दिये हैं, जिनसे सम्पूर्ण विश्व का विनाश करने की ताकत हैं| प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध मे विज्ञान के दिये हुए हथियारो एवं मिसाईलो का प्रयोग विज्ञान के बुरे प्रभावों का एक उदाहरण हैं|जीवाश्म ईंधन के अत्यधिकउपयोग से वायुमंडल मे ग्रीन हाउस गैसो की वृद्धि हो रही हैं जिससे सम्पूर्ण विश्व का तापमान धीरे धीरे बढ़ रहा हैं|

विज्ञान का विकास हमेशा ही समाज को विकसित करने और मनुष्य को लाभ देने के लिए किया जाता रहा हैं|विज्ञान एक ऐसी देन हैं जिसका उपयोग वरदान के रूप मे करना हैं या अभिशाप के रूप मे यह बात मनुष्य-समाज पर निर्भर हैं |

यह हम सभी का कर्तव्य हैं की विज्ञान का उपयोग हम सावधानी और समझदारी से समाज के हित के लिए करे|

hope it helps...

please mark my answer as the brainliest


khushi1657: Thanks
anamikapradeep7: welcome dear :)
Similar questions