Hindi, asked by NiteshKumarSoni2, 10 months ago

essay on vrikshon ka mahatav​

Answers

Answered by Poiuytrew02
6

पेड़ प्रकृति का अनमोल उपहार है, पेड़ों के कारण ही इस हरी भरी पृथ्वी और हमारा जीवन खुशहाल है. पेड़ सच्चे योद्धा है जो जन्म से ही हमारे लिए प्रदूषण से लड़ते रहते है और हमें स्वच्छ व सुंदर पर्यावरण देते है.

पेड़ हमारी पृथ्वी पर हजारों वर्षों से है ये चल फिर नहीं सकते लेकिन इंसानों की तरह श्वास ले सकते है. पेड़ प्रदूषण वाली जहरीली कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते है.

पेड़ जीवन भर हमें खाने के लिए फल और अनाज, बारिश भी इन्हीं की वजह से होती है जिससे हमें पीने को जल मिलता है, कपड़े, ईंधन के लिए लकड़ी, कागज, रबर, बीमारियों को दूर करने के लिए जड़ी बूटियां, गर्मियों में ठंडी छांव देते है.

बारिश के दिनों में भूमि के कटाव को रोकते है, पेड़ों के पत्तों से भूमि उपजाऊ हो जाती है, पेड़ अन्य जीव जंतु को रहने के लिए घर के समान स्थान देते है और अन्य बहुमूल्य खनिज संपदा भी इन्हीं की देन है.

लेकिन धीरे-धीरे जब से औद्योगिकीकरण और शहरीकरण बढ़ा है वैसे वैसे मानव द्वारा पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की गई है जिसके कारण पड़ते का प्राकृतिक संतुलन गड़बड़ा गया है.

शहरों में पेड़ नहीं होने के कारण वहां पर वर्षा कम होती है और वायु प्रदूषण भी अधिक मात्रा में रहता है. अगर पेड़ों की कटाई निरंतर इसी गति से चलती रही तो वह दिन दूर नहीं है जब पृथ्वी का विनाश हो जाएगा.

पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है इसलिए हमें लोगों को जागरूक करना होगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे जिससे हमारा आने वाला भविष्य सुरक्षित और स्वच्छ हो.

Answered by harsh6767
2

Answer:

दोस्तो, पूरे ब्रह्मांड में अब तक खोजे गए ग्रहो में से धरती ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहा जीवन रूपी पेड़ और पौधे है। प्रकति पर निबंध, पेड़ो का इतिहास और वायु प्रदूषण पर निबंध में भी हमने पेड़ पौधों के महत्व के बारे में चर्चा की थी। इस आर्टिकल में भी पेड़ पौधों के महत्व की जानकारी देने का सतत प्रयास है। वृक्ष का प्रत्येक हिस्सा जीवो को कुछ ना कुछ जरूर देता है। इसका तना, पत्तिया, फूल, फल, जड़ इत्यादि सब मनुष्य जाति के लिए उपयोगी होते है। वृक्ष बन्दर, तोता, गोरैया, जैसे जीवो का आवास भी है।

1. पेड़ Trees हमे फल देते है। आम, अनार, अंगूर, पपीता, सेब जैसे गुणकारी फल पेड़ पौधों से ही प्राप्त होते है। गेंहू, दाल जैसे अनाजो को पोधो से ही कृषि करके प्राप्त किया जाता है।

2. पेड़ पौधों पर फूल भी लगते है जो धरती पर मनमोहक छटा बिखेरते है। गुलाब, कमल, गेंदा जैसे आकर्षक फूल मन को मोह लेते है।

3. पेड़ पौधों को विश्व मे कई जगह पूजा भी जाता है। खासकर भारत मे पीपल, तुलसी जैसे पेड़ पौधों को पवित्र मानकर पूजा जाता है। कई प्रकार के पेड़ पौधे औषधि में उपयोग किये जाते है। नीम, तुलसी, आमला जैसे पौधे औषधि के रूप में काफी उपयोग किये जाते है।

4. पेड़ पौधे मृदा अपरदन को रोकते है। मिट्टी के कटाव को कम करते है। पेड़ पौधे तपती गर्मी में धूप को रोककर छांव देते है। जीव जंतु पेड़ो की छांव में ही आराम करते है।

आज लगाया गया पौधा कल वृक्ष बनता है जो आने वाली पीढ़ियों को फायदा देता है। पेड़ हमे क्या कुछ नही देते है, हवा, पानी, भोजन, लकड़ी, चारा जैसी बहुमूल्य चीजे मनुष्य जाति को प्रदान करते है। लकड़ी के रुप में ईंधन पेड़ पौधे ही देते है। जीवो के द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करके पेड़ पौधे प्राणवायु ऑक्सीजन छोड़ते है। ये हमे इतना कुछ देते है लेकिन बदले में हमसे कुछ भी नही लेते है। मनुष्य लालच में आकर इनको काट देता है।

5. वृक्ष धरती पर वर्षा के लिए जिम्मेदार होते है। जिससे कृषि और घरेलू कार्यो के लिए पानी का इंतजाम होता है।

6. पेड़ वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण को कम करके जीवो पर उपकार करते है। पेड़ पौधे लकड़ी भी प्रदान करते है। पेड़ो से प्राप्त लकड़ी से कई प्रकार के फर्नीचर बनाये जाते है। ईंधन के लिए लकड़ी भी पेड़ो से ही प्राप्त होती है।

7. पेड़ो की लकड़ी और छाल का उपयोग उद्योगों में भी किया जाता है। पेड़ो की लकड़ी से कागज भी बनाया जाता है। कई प्रकार की हर्बल और आर्युवेदिक दवाइयों में इनका इस्तेमाल किया जाता है।

HOPE IT WILL HELP YOU.

Similar questions