Hindi, asked by mattlypattly, 1 year ago

essay on winter season in Hindi.

Answers

Answered by 9997912247
10
'शीत' ऋतु का आगमन वर्षा ऋतु के पश्चात् होता है। शीत ऋतु भारत की मुख्य ऋतुओं में से एक ऋतु है। शीत ऋतु नवंबर से लेकर फरवरी के बीच तक रहती हैं। शीत ऋतु अपने साथ त्यौहारों की बहार लेकर आती है। दीपावली, दशहरा, नवरात्र, दुर्गा पूजा, भईया दूज, क्रिसमिस आदि इस ऋतु में आने वाले प्रमुख भारतीय त्यौहार हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह ऋतु उत्तम होती है क्योंकि इस ऋतु में पाचन शक्ति मजबूत होती है। 

शीत ऋतु में दिन छोटे व रातें बड़ी हो जाती हैं। शीत ऋतु के मध्य में पूरा भारत सर्दी के कारण ठिठुरने लगता है। लोग अपने-अपने घरों में ऊनी कपड़े व रजाई निकाल लेते हैं। अत्यधिक ठंड से व कोहरे से जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने लगता है। सुबह सवेरे कोहरे का आंतक छाया रहता है। रेल यात्रा और हवाई यात्राएँ पर इसका खासा असर दिखाई पड़ता है। अत्यधिक ठंड कई लोगों की मृत्यु का कारण भी बन जाती है।  

इस ऋतु मे गर्म कपड़े पहनना एवं आग के सामने बैठना आदि अच्छा होता है ताकि शरीर को गर्म रखा जा सके। इस ऋतु के कुछ दुष्प्रभाव भी है जैसे –कुछ लोग ठंड सहन न करने के कारण बीमार हो जाते है । इस ऋतु मे मौसम ठंडा होने के कारण कुछ जगह पर बर्फ भी गिरती है।अधिक बर्फवारी की वजह से यातायात ठप्प हो जाता है।   शीत ऋतु प्रकृति मे एक आनंद एवं उत्साह भर देती है और चारो और हरियाली ही हरियाली दिखाई देने लगती है।

9997912247: is it correct
mattlypattly: Thank u very much
9997912247: can you mark this as brainliest
Answered by Anonymous
7
शीत ऋतुभारत विभिन्न ऋतुओं का देश है। शीत ऋतु भारत की मुख्य ऋतुओं में से एक ऋतु है। वर्षा ऋतु के बाद इसका आगमन होता है। यह ऋतु अपने साथ त्यौहारों की बहार लेकर आती है। दशहरा, दीपावली, करवाचौथ व क्रिसमिस इस ऋतु में आने वाले त्यौहार हैं। यह ऋतु नवंबर से लेकर फरवरी के बीच तक रहती हैं। इस ऋतु के आगमन के साथ दिन बड़े व रातें छोटी होने लगती है। यह ऋतु गर्मी की तपन व वर्षा की चिपचिपाहट से बचाती है। इस ऋतु में धनिया, मेथी, पालक, मटर, गाजर, बैंगन, गोभी, मूली, सेब, अंगूर, अमरूद, संतरे इत्यादि सब्जियों व फलों की बहार आ जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह ऋतु उत्तम होती है क्योंकि इस ऋतु में पाचन शक्ति मजबूत होती है। इस ऋतु के मध्य में पूरा भारत सर्दी के कारण ठिठूरने लगता है। लोगों के घरों में ऊनी कपड़े व रजाई निकल जाती हैं। धूप का असली मजा इसी ऋतु में ही लिया जा सकता है। सर्दी के कारण लोगों का घर से निकलना कठिन हो जाता है। सर्दी से गरम कपड़ों को पहनकर बचा जा सकता है परन्तु अत्यधिक ठंड कई लोगों की मृत्यु का कारण भी बन जाती है। इन सब के बावजूद भी सर्दी हमें प्रसन्नता से भर देती है। गर्म चाय के साथ रजाई में बैठकर इस ऋतु का आनंद लेने का अपना ही मजा है। किसी ने सही ही लिखा है-आयी सरदी, आयी सरदी ठिठुरन साथ में लायी सरदीसब जग रूठा, घर में बैठा, ठिठुरन साथ में लायी सरदी।

mattlypattly: Thank u so much for this
9997912247: can you mark this as brainliest
9997912247: sorry wrong message
Similar questions