Hindi, asked by bekwad, 2 months ago

essay on womens education in hindi​

Answers

Answered by Anonymous
0

Explanation:

महिलाओं के शिक्षित हुए बिना हम देश के उज्जवल भविष्य की कल्पना भी नहीं कर सकते। परिवार, समाज और देश की उन्नति में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के लोकतंत्र को सफल बनाने का एकमात्र रास्ता यहीं है की महिलाओं तथा पुरुषों को शिक्षा हासिल करने के लिए बराबरी का हक़ दिया जाए।

Answered by yadavjii64
2

Answer:

महिलाएं समाज की वास्तविक वास्तुकार होती हैं।” और यह बात तो सर्वविदित है कि अगर कोई भी घर या ऑफिस सही वास्तु के हिसाब से ना बना हो तो , वह शुभ फल नहीं देता है।यही बात महिलाओं की शिक्षा के लिए भी लागू होती हैं। क्योंकि महिलाएं ही समाज का स्वरूप निर्धारित करती हैं।

अगर महिलाएं खुद अच्छी स्थिति में नहीं होंगी , तो वो भला सभ्य समाज के निर्माण में क्या भूमिका निभाएंगी। यह हम सब समझ सकते हैं।हम सब Women Empowerment की बात तो बहुत करते हैं। लेकिन अगर वाकई में महिलाओं को सशक्त बनाना है तो , शिक्षा ही उस दिशा में पहला कदम होगा।

महिला शिक्षा का अर्थ (Meaning of Women Education)

महिलाओं को शिक्षित करने का अर्थ है एक सभ्य समाज , देश और एक सभ्य विश्व का निर्माण करना। दुनिया की आधी आबादी को शिक्षित करे बिना , क्या वाकई में एक खुशहाल परिवार , एक सभ्य व विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।और क्या भविष्य में एक शिक्षित पीढ़ी को जन्म दे सकते है। अगर नहीं , तो अब आप समझ ही गए होंगे कि महिलाओं की शिक्षा क्यों आवश्यक है।

Similar questions