Essay on yadi himalaya na hota
Answers
Answered by
3
हिमालय भारत का अमूल्य खजाना है। अनेक कवियों ने उसे भारत का ताज भी कहा है। हिमालय हमारी अनमोल प्राकृतिक संपत्ति है। उसका हमारे जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव है।
हिमालय भारत की जलवायु को प्रभावित करता है। उसके कारण हमारे देश में मॉनसून की वर्षा होती है। हिमालय के बिना भारत एक मरुस्थल होता। वह मध्य एशिया से आने वाले ठन्डे हवा के झोंको को रोकता है।
हिमालय हमारी पड़ोसी देशों के आक्रमणों से रक्षा करता है। भारत की मुख्य नदियाँ हिमालय में उत्पन्न होती हैं। हिमालय की बर्फ के पिघलने से नदियों में साल भर पानी रहता है जो जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। नदियाँ मिट्टी को उपजाऊ बनाती हैं और अच्छी उपज होती है।
हिमालय के क्षेत्र में अनेक प्राकृतिक झरने जल से बिजली उत्पन्न करने के लिए उपयोगी हैं। हिमालय का वन प्रदेश हमें आर्थिक लाभ प्रदान करता है। लकड़ी पर आधारित उद्योगों के लिए ये वन बहुत उपयोगी हैं। वहाँ की घास पशुओं के लिए चारे जैसे उपयोग करी जाती है।
हिमालय के प्रदेश में कृषि करी जाती है। अनेक प्रकार के फल जैसे सेब, नाशपाती, अंगूर, अखरोट, चेरी, खुबानी आदि वहाँ अच्छे उगते हैं। चाय भी पहाड़ों पर अच्छी उगती है।
प्राकृतिक सुन्दरता के कारण वह एक उच्च स्तर का टूरिस्ट स्पॉट है। वह एक तीर्थस्थान भी है। हिमालय से हमें अनेक खनिज पदार्थ प्राप्त होते हैं।
इस प्रकार हिमालय भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, यदि हिमालय न होता तो हम इन सब सुविधाओं से वंचित रह जाते।

Similar questions