Hindi, asked by ishant13139, 7 months ago

Extra questions of hamid khan sanchayan class 9 in hindi

Answers

Answered by capricornusyellow
29

Extra questions of Hamid Khan Sanchayan class 9 in hindi

Explanation:

  • प्र्शन 1 : लेखक का परिचय हामिद खान से किन परिस्थितियों में हुआ ?
  • उत्तर : लेखक एक बार तक्षशिला के खंडहर देखने के लिए गर्मियों की छुट्टियों में गया हुआ था।  गर्मी के कारण लेखक का भूख और प्यास से बुरा हाल हो रहा था। खाने की तलाश में लेखक रेलवे स्टेशन से आगे बेस पास ही गावँ की तरफ चल दिया। वहाँ पर छोटी - छोटी और गन्दी गलियों से भरा हुआ एक छोटा सा बाजार था। वहाँ पर खाने पिने के लिए कोई होटल व कोई भी दुकान नहीं थी। लिखक का भूख इ बुरा हाल था।  तभी उसने देखा के एक दूकान में रोटियां सेकी जा रहीं हैं। वहाँ दूकान में जा कर लेखक ने खाने के लिए माँगा।  वहीँ पर लेखक की हामिद से मुलाक़ात व परिचय हुआ।  एक दूसरे की भावना का पता चला और मित्र बन गए।  
  • प्र्शन 2  : ' काश मै आपके मुल्क में आ कर यह सब अपनी आँखों से देख सकता। ' हामिद ने ऐसा कयों कहा ?
  • उत्तर : हामिद एक मुसलमान था।  जब उसको पता चला के लेखक हिन्दू है तो उसने लेखक से पूछा के क्या आप मुसलमान की दूकान पर खाना खाओगे। तो लेखक ने बताया के हमारे हिंदुस्तान में हिन्दू मुसलमान में कोई फर्क नहीं होता। वहाँ सब बराबर है।  हम अच्छे पुलाव खाने मुसलमानो के पास ही जाते हैं। पहली मस्जिद कोडुंगल्लूर हमारे हिंदुस्तान में ही बनी थी।  हामिद को विश्वास नहीं हुआ लेकिन लेखक के कहने पर उसे भरोसा हुआ। हामिद खुद ऐसी जगह पर जा कर तसल्ली करना चाहता था।  
  • प्र्शन 3 : हामिद को लेखक की किन बातों पर विश्वास नहीं हो रहा था ?
  • उत्तर : लेखक ने हामिद को बताया के हिंदुस्तान में हिन्दू मुसलमान दंगे बहुत ही काम होते हैं न के बराबर।  वहाँ हिन्दू मुसलमान में कोई भेद भाव नहीं होता।  उन्हें जब अच्छे पुलाव खाने होते हैं तो वो मुसलमानो के हटल में ही जाते हैं। हामिद को लेखक की इन सब बातों पर विश्वास नहीं हो रहा था। इसलिए वो खुद वहाँ जा कर देखना चाहता था।  
  • प्र्शन 4  : हामिद खान ने खाने का पैसा लेने से इंकार क्यों किया ?
  • उत्तर : हामिद लेखक को महमान मान रहा था। वो आने वाले के शहर की हिन्दू मुस्लिम एकता से भी काफी प्रेरित हुआ था।  उसे गर्व महसूस हो रहा था के एक हिन्दू ने उसके यहां खाना खाया था। इसलिए हामिद ने खाने के पैसे नहीं लिए थे।  
  • प्र्शन 5 : मालाबार में हिन्दू - मुसलमानों के परस्पर संबंधों को अपने शब्दों में लिखिए।  
  • उत्तर : मालाबार में हिन्दू - मुस्लिम दंगे नहीं होते।  सब आपस में मिल जूल कर रहते हैं। खाना खाने के लिए एक - दूसरे के यहां आते जाते रहते हैं। दोनों धर्म आपस में एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। वहाँ पर आपसी मेल जोल का वातावरण है।  
  • प्र्शन 6 : तक्षशिला में आगजनी की खबर पढ़ कर लेखक के मन में कौनसा विचार कौंधा  ? इससे लेखक के स्वभाव किस विशेषता का परिचय मिलता है।  
  • उत्तर : तक्षशिला में आगजनी की खबर सुनते ही लेखक को हामिद का ध्यान आया।  उसने भगवान् से कहा की हे भगवान् हामिद खान बिल्कुल सुरक्षित हो।  हामिद के यहां लेखक ने खाना बड़े अपनेपन से खाया था।  हामिद के लिए लेखक ने प्रार्थना भी की।  इससे लेखक की धार्मिक भावना का पता चलता है।  लेखक में हिन्दू और मुसलमान में कोई फर्क नहीं है।  लेखक  एक अच्छा इंसान है।

Learn more :  हिन्दू , मुस्लमान, हामिद खान, लेखक, एकता

https://brainly.in/question/2952132

Similar questions