History, asked by johnykamhua4724, 9 months ago

फ्रैंकफर्ट, की संधि कब और किसके मध्य हुई? इसके प्रमुख परिणाम बताइए।

Answers

Answered by shishir303
10

फ्रैंकफर्ट की संधि फ्रांस और प्रशा राज्य के बीच 10 मई 1871 ईस्वी को हुई थी। इस संधि के प्रमुख परिणाम इस प्रकार थे...

  • इस संधि से जर्मनी का एकीकरण हुआ और प्रशा के नेतृत्व में एक शक्तिशाली राष्ट्र बना।
  • इस संधि में हुए फ्रांस के साथ अपमानजनक व्यवहार ने प्रथम विश्वयुद्ध की आधारशिला रखी।
  • युद्ध के बाद फ्रांस को अल्सारा लारेन जैसे देश जर्मनी को सौंपने पड़े।
  • जर्मन शासक बिस्मार्क की रक्त लौह की नीति ने उदारवाद पर तीखा प्रहार किया।
  • युद्ध के बाद रोम पर इटली का अधिकार हो गया और जर्मनी के अलावा इटली का भी एकीकरण भी संपन्न हो गया।
  • फ्रांस पर 20 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया और साथ ही यह बात निश्चित की गई कि जब तक युद्ध हर्जाने की रकम पूरी तरह वसूली न हो जाती जर्मनी की सेना फ्रांस में ही रहेगी, जिस का खर्चा फ्रांस को वहन करना होगा। यह फ्रांस के लिए अपमानजनक व्यवहार था।
Similar questions