History, asked by zubrankhan1418, 10 months ago

फ्रांस मे महिला क्लब का क्या योगदान था

Answers

Answered by student8116
6

Explanation:

फ्रांसीसी क्रांति में महिलाओं की भूमिका

उस समय के समाज में महिलाओं तक षिक्षा तथा अच्छी नौकरियों की पहुंच नहीं थी। महिलाएं लांड्री, फूल बेचने, फल व सब्जियां बेचने का काम करती थीं या फिर धनी लोगों के घर में घरेलू कार्य के लिए सेविकाओं के रुप में काम करती थी। उन्हें पुरुषों के मुकाबले कम वेतन प्राप्त होता था। ष्ुारुआती दौर में महिलाओं ने क्रांति में यह सोचकर भाग लिया कि क्रांति में सहभागिता के कारण उन्हें पुरुषों के बराबर अधिकार मिल सकेंगे। किंतु नए संविधान में महिलाओं को मूलभ्ूात अधिकार तो मिलना दूर मत देने का अधिकार भी नहीं मिला। महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए राजनीतिक क्लबों एवं समाचार पत्रों के माध्यम से आवाज उठानी प्रारंभ की। फ्रांस के विभिन्न षहरों में लगभग 60 ऐसे क्लब थे। उनमें द सोसाइटी आफ रिवाल्यूषनरी एंड रिपब्लिकन वुमन क्लब बहुत प्रसिद्ध हुआ। उनकी मुख्य मांग समान राजनैतिक अधिकार, मत देने का अधिकार, एसेम्बली के लिए चुने जाने का अधिकार एवं राजनैतिक कार्यालय खोलने का अधिकार थे। क्रांतिकारी षासन ने ऐसे कानून बनाए जिससे महिलाओं के जीवन में सुधार हो। सभी लडकियों के लिए षिक्षा अनिवार्य कर दी गई। पिता उनकी इच्छा के विरुद्ध उनका विवाह नहीं करा सकते थे। विवाह एक समझौते के रुप में स्थापित किया गया और इसे सिविल कानून के अंतर्गत मान्यता दी गई। तलाक को वैध बनाते हुए महिलाओं एवं पुरुषों दोनों को आवेदन करने की पात्रता दी गई।

रेन आफ टेरर के समय नई सरकार ने महिलाओं के क्लब बंद करवा दिए एवं उनके राजनैतिक दखल पर रोक लगा दी गई। कई प्रभावी महिला राजनीतिज्ञों को गिरफ्तार कर सजा दे दी गई।

अंततः फ्रांस में 1946 में महिलाओं को मताधिकार मिला।

Similar questions