Hindi, asked by MalikramJangde, 13 hours ago

फेरीवाले हमारे दिन प्रतिदिन की बहुत से जरूरी आपूर्ति करते हैं। फेरीवालों के योगदान और समस्याओं को व्यक्त कीजिए।

कहीं से छाप के मत देना please
इसका answer खुद से बना के देना।
छापना रहता तो मैं मैं ही कर लेता न,इसीलिए।​

Answers

Answered by bhatiamona
5

फेरीवाले हमारे दिन प्रतिदिन की बहुत से जरूरी आपूर्ति करते हैं। फेरीवालों के योगदान और समस्याओं को व्यक्त कीजिए।

फेरीवालों का योगदान :

फेरीवाले हमारे दिन प्रतिदिन की बहुत से जरूरी आपूर्ति करते है। वह मेहनत करके लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए घर-घर जाकर सामान देते है | बात करें तो लॉकडाउन के समय में फेरीवालों ने जगह-जगह घुमे कर लोगों तक सामान पहुंचाया | फेरीवालों का हम सब के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है | फेरी वाले अपनी मेहनत से अपना घर का खर्चा भी चलाते है और सबकी जरूरतों को पूरा करते है |

फेरीवालों की समस्या :

फेरीवाले की दिनचर्या बहुत ही थकावट वाली होती है | फेरीवाला सुबह अपने घर से निकल जाता है और शाम को घर लौट कर आता है | फेरीवाला पूरा दिन मेहनत करता है , चाहे गर्मी हो या सर्दी हो वह अपने काम के लिए निकल जाता है |

फेरीवाले हमें सड़कों में , घरों की गलियों में , ऑफिस में आवाज़े लगा कर लोगों को सामान बेचते है | बहुत से लोग उनसे सामान खरीदते है और कुछ लोग उन्हें भगा देते है | फेरीवाले फिर भी अपना दिल बड़ा करके पूरा दिन सामान बेचते है | फेरीवाले बहुत मेहनती होते है | फेरीवालो का कोई ठिकाना नहीं होता है | उसकी दिनचर्या सभी लोगों से अलग होती है |

Similar questions