History, asked by ojaswakhare9614, 11 months ago

फूट डालो और राज करो किसने कहा था ?

Answers

Answered by shishir303
1

‘फूट डालो और राज करो’ की नीति को सबसे पहले लॉर्ड कर्जन ने चलाया था।

व्याख्या ⦂

✎... 1857 की स्वाधीनता क्रांति के बाद अंग्रेजों ने भारत पर नियंत्रण के लिए नए सिरे से रणनीति बनाना आरंभ किया और 1858 में फूट डालो और राज करो की नीति का पालन करना आरंभ कर दिया। उस समय अंग्रेज सरकार ने पाया कि भारतीय समाज आपस में विखंडित है। भारत के अलग-अलग रियासतों के राजा आपस में लड़ते रहते हैं। यहाँ पर जातिगत भेदभाव है और हर जाति स्वयं को दूसरी जाति से श्रेष्ठ समझती है। दो प्रमुख धार्मिक समुदाय हिंदू एवं मुस्लिम आपस में लड़ते रहते हैं। इसी कारण ब्रिटिश सरकार ने एक नई रणनीति बनाई। उन्होंने विचार किया कि यदि भारतीय समाज को ऐसा ही बने रहने दिया जाए और उनमें फूट डालकर उन्हें छिन्न-भिन्न कर दिया जाये, तो उनके खिलाफ भारतीय समाज एकजुट होकर खड़ा नहीं होगा और इससे उनका भारत पर शासन करना आसान हो जाएगा। इसीलिए अंग्रेजों ने ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति का पालन किया गया और इसी नीति के आधार पर अंग्रेजों ने एक लंबे समय तक भारत पर शासन किया।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Answered by ratanmakawat786
0

Answer:

फूट डालो और राज करो किसने कहा था ?

Similar questions