Hindi, asked by RaviRajSha6143, 10 months ago

फर्श बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली एक टाइल का आकार समांतर चतुर्भुज का है जिसका आधार 24 cm और संगत ऊँचाई 10 cm है। 1080 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के एक फर्श को ढकने के लिए ऐसी कितनी टाइलों की आवश्यकता है? (फर्श के कोनों को भरने के लिए आवश्यकतानुसार आप टाइलों को किसी भी रूप में तोड़ सकते हैं।

Answers

Answered by nikitasingh79
3

Answer:

एक फर्श को ढकने के लिए ऐसी 45000 टाइलों की आवश्यकता है।

Explanation:

दिया है :  

टाइल  का आधार (लंबाई) = 24 cm

टाइल  की ऊँचाई = 10 cm

फर्श का क्षेत्रफल = 1080 m² = 1080 m² = 1080 × 100 × 100 cm²

[1 m² = 10000 cm²]

टाइल  का  क्षेत्रफल (समांतर चतुर्भुज) = आधार × ऊंचाई

= 24 x 10 = 240 cm²

टाइल का क्षेत्रफल = 240 cm²

आवश्यक टाइलों की संख्या , n = फर्श का क्षेत्रफल/टाइल का क्षेत्रफल

n  = (1080 × 100 × 100)/240  

n  = 45000

अतः , एक फर्श को ढकने के लिए ऐसी 45000 टाइलों की आवश्यकता है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।  

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

जैसा कि संलग्न आकृति में दर्शाया गया है, एक आयताकार और एक वर्गाकार खेत के माप दिए हुए हैं। यदि इनके परिमाप समान हैं, तो किस खेत का क्षेत्रफल अधिक होगा?  

https://brainly.in/question/10766846

एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी भुजा 6 cm और शीर्षलंब 4 cm है। यदि एक विकर्ण की लंबाई 8 cm है तो दूसरे विकर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।  

https://brainly.in/question/10766854

Similar questions