Hindi, asked by rohancv3876, 1 year ago

five sentences about elephant in hindi language

Answers

Answered by manu118
214


'हाथी' एक विशाल जानवर होता है। इसकी ऊँचाई लगभग 10 फुट तक बढ़ती है। यह सामान्यतया गहरे रंग में पाया जाता है। इसकी खाल बहुत कठोर होती है। इसके एक लम्बी सूँड़ होती है। इसके दो बड़े कान व दो चमकीले दांत होते हैं। इसकी दो छोटी छोटी आँखें होती हैं एवं शरीर काफी विशालकाय होता है। इसके एक छोटी पूंछ व चार पैर होते हैं। हाथी सामान्यतया जंगलों में रहता है।

हाथी एक बहुत उपयोगी जानवर है। यह बहुत समझदार एवं आज्ञाकारी जानवर होता है। इसको विभिन्न कार्यों हेतु प्रशिक्षित किया जा सकता है। इसको अनेक कार्यों हेतु उपयोग किया जा सकता है। इसकी सूँड़ काफी उपयोगी होती है। अपनी सूँड़ की मदद से हाथी खाता-पीता है व भारी सामान उठाता है। पुराने समय में हाथी का उपयोग युद्ध में किया जाता था।
Answered by KrystaCort
36

हाथी पर पाँच पंक्तियाँ  निम्नलिखित है |

Explanation:

  • हाथी एक विशाल स्थल जानवर है।
  • हाथी के चार मोटे मोटे पैर और एक छोटी सी पूछ होती है।
  • हाथी कि एक लंबी सूंड होती है।
  • हाथी के 2 बड़े दांत बाहर की तरफ होते हैं।
  • हाथी पर बैठ लोग सवारी करते हैं।
  • हाथी अपनी सूंड में पानी भर कर खेतों में फुहार डालता है।

और अधिक जानें:

खिलौना कार पर कुछ पंक्तियाँ

brainly.in/question/6669841

खिलौना बस पर कुछ पंक्तियाँ  

https://brainly.in/question/4522390

Similar questions