English, asked by kartikey226010, 5 months ago

Full explanation of a tale of two birds in Hindi

Answers

Answered by baski3d
2

Answer:

Yes! Here is your answer! :)

Explanation:

A Tale of Two Birds Explanation In Hindi

एक समय किसी वनप्रदेश में एक मादा पक्षी रहती थी। उसके दो नवजात शिशु भी उसके साथ रहते थे। उनका घोंसला एक ऊँचे वृक्ष में था।

एक दिन बादल कडकने लगे, बिजली कौंधने लगी और वर्षा होने लगी। तूफानी हवा ने ऊँचे (विशाल) पेड़ को गिरा दिया। दुर्भाग्यवश, मादा पक्षी मारी गई। तेज आँधी छोटे पक्षियों को उड़ा कर ले गई। उनमें से एक, किसी | गुफा के नजदीक जा कर गिरा। वहाँ, लुटेरों का एक गिरोह रहता था। दूसरा पक्षी उससे थोड़ी दूरी पर जा गिरा। उस स्थान के पास, किसी ऋषि का आश्रम था। इस प्रकार दोनों पक्षी अलग हो गए।

पहले पक्षी ने चोरों की गुफा के पास एक पेड़ पर अपना घर बनाया। दूसरे पक्षी ने ऋषि के आश्रम के पास एक पेड़ पर अपना घर बनाया। कुछ समय बाद, छोटे पक्षी बड़े बन गए। एक दिन राजा वहाँ आ पहुँचा। वह किसी हिरण का पीछा कर रहा था। वह अत्यधिक थका हुआ था। वह अपने घोड़े से उतरा। वहाँ एक गुफा के पास एक वृक्ष था। राजा, आराम करने के लिए उसके नीचे बैठ गया। तभी राजा को एक बड़े और भूरे पक्षी की आवाज़ सुनाई दी। वह कुछ डाकुओं को बुला रहा था कि राजा के रत्नों और घोड़े को छीन लो। राजा भयभीत हो गया। वह अपने घोड़े पर सवार होकर वहाँ से चलता बना।

तुरत ही राजा ऋषि के आश्रम पर पहुँच गया। वहाँ वह एक वृक्ष के नीचे छाया में बैठ गया। उसे एक बड़े तथा भूरे पक्षी की आवाज यह कहती हुई सुनाई पड़ी कि राजा आश्रम के भीतर विश्राम कर ले। राजा हैरान हो गया। उसने कहा, “यह उस दूसरे पक्षी की तरह दिखता है जो गुफा के बाहर है।” उस पक्षी ने राजा को बताया कि उसके भाई ने लुटेरों के साथ मैत्री कर ली है। वह लुटेरों जैसी भाषा बोलता था।

थोड़ी देर बाद ही ऋषि लौट आए। उन्होंने अपने साथ भोजन करने के लिए राजा को निमंत्रित किया। राजा ने ऋषि को दोनों पक्षियों के अलग-अलग आचरण के विषय में बताया। ऋषि ने उनसे कहा कि यह उनकी संगति का परिणाम है।

Answered by Anonymous
1

Answer:

यह कहानी एक माँ पक्षी और उसके दो नवजात पक्षियों की है। तूफान में माँ की मृत्यु हो गई और बेटे गरज के साथ एक दूसरे से अलग हो गए। तेज हवा के कारण जिस ऊंचे पेड़ पर वे रहते थे वह भी गिर गया और वे जंगल के दूसरी ओर उड़ गए। उनमें से एक लुटेरों के एक गिरोह के पास पहुंचा और दूसरा ऋषि के आश्रम के पास उतरा।

एक दिन, एक राजा एक हिरण का पीछा करते हुए थक गया। वह आया और लुटेरों की गुफा के पास पेड़ के नीचे बैठ गया। वहाँ राजा ने एक बड़े भूरे पक्षी की आवाज़ सुनी। यह लुटेरों को राजा को लूटने के लिए बुला रहा था। राजा जल्दी से वहाँ से उठकर भाग गया। वह ऋषि के आश्रम के पास पहुंचा।

have a nice day ahead

Similar questions