Social Sciences, asked by Jacob1611, 9 months ago

गंगा-यमुना के मैदान को कितने भागों में बांटा | गया है।
अथवा
भारत के

Answers

Answered by sudhir2153
2
अपने आप खुद भी पता चलेगा कि क्या होता है
Answered by bhatiamona
2

Answer:

गंगा यमुना के मैदान जो कि उत्तरी मैदानी प्रदेश कहलाते हैं, को चार भागों में बांटा गया है।

(1) भाबर क्षेत्र — यह हिमालय पर्वत का तलहटी क्षेत्र अर्थात निचला भाग है, जहां पर कंकड़-पत्थरों की बहुतायत होती है, इसलिए इसे भाबर क्षेत्र कहते हैं। यहां नदियां भूमिगत हो जाती हैं।

(2) तराई क्षेत्र — भाबर क्षेत्र के आगे दलदली क्षेत्र शुरू हो जाता है, जिसे तराई क्षेत्र कहते हैं। यहाँ की मिट्टी की मुलायम होती है।

(3) बागर क्षेत्र — यह क्षेत्र सबसे उपजाऊ है लेकिन कम उपजाऊ है। यह मैदानी क्षेत्र है, यहां पर नदियों द्वारा लाई गई पुरानी जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है।

(4) खादर क्षेत्र — यह भी मैदानी क्षेत्र है। यह सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्र है। यहां पर नदियों द्वारा लाई गई नवीन जलोढ़ मिट्टी के कारण यह क्षेत्र अत्यंत उपजाऊ बन जाता है। इस उपजाऊ मैदानी क्षेत्र को खादर क्षेत्र कहा जाता है। उत्तर भारत का गंगा-यमुना के अधिकतर हिस्से में यह क्षेत्र आता है।

Similar questions