Hindi, asked by medlinekujur, 19 days ago

(ग) निम्नलिखित पंक्तियों का संदर्भ सहित भावार्थ लिखिए-
मीरा, केशव, जायसी, तुलसी, सूर, कबीर।
किस भाषा की है भला, हिंदी-सी तकदीर।।



1.​

Answers

Answered by shishir303
1

मीरा, केशव, जायसी, तुलसी, सूर, कबीर।

किस भाषा की है भला, हिंदी-सी तकदीर।।

संदर्भ ⦂  यह पंक्तियां ‘जय चक्रवर्ती’ द्वारा रचित ‘हिंदी का संसार’ नामक कविता से ली गई है। इस कविता के माध्यम से कवि ने हिंदी की महिमा का गुणगान किया है और हिंदी भाषा के महत्व को बताया गया है।

भावार्थ ⦂ कवि कहते हैं कि हिंदी भाषा में मीरा, तुलसी, कबीर, केशव, जायसी जैसे महान कवि हुए हैं, जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा को समृद्ध किया। हिंदी भाषा को भाग्यशाली भाषा है, जहाँ पर ऐसे महान कवि हुए और कोई भाषा इतनी महान कवियों से समृद्ध नहीं हुई। हिंदी भाषा का संसार समस्त गुणों से परिपूर्ण और विशाल एवं विस्तृत है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को हिंदी अपनाना चाहिए।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Answered by priyarai4060
0

Answer:

hindhi class 5navnit ka answer

Similar questions