Social Sciences, asked by maahira17, 8 months ago

ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के बीच में क्या फ़र्क है?

Answers

Answered by nikitasingh79
6

ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के बीच में निम्न फ़र्क है :  

ग्राम सभा -  

  • ग्राम सभा के सदस्य निर्वाचित नहीं होते हैं।
  • 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी वयस्क ग्रामीण इसके सदस्य होते हैं।  
  • सदस्य और निकाय स्थायी हैं।
  • वे ग्राम पंचायत के काम पर नजर रखते हैं।

ग्राम पंचायत -  

  • ग्राम पंचायत के सदस्य ग्राम सभा के चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं।
  • वार्ड सदस्य और पंचायत अध्यक्ष ग्राम पंचायत के सदस्य होते हैं।
  • प्रत्येक 5 वर्षों के बाद सदस्यों और निकाय का चुनाव किया जाता है।
  • यह गांव की उन्नति के लिए काम करते हैं।

आशा  है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (पंचायती राज) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15708546#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

अपने क्षेत्र या अपने पास के ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत द्वारा किए गए किसी एक काम का उदाहरण लीजिए और उसके बारे में निम्नलिखित बातें पता कीजिएः

(क) यह काम क्यों किया गया?

(ख) पैसा कहाँ से आया?

(ग) काम पूरा हुआ या नहीं?

https://brainly.in/question/15708799#

आपके विचार में ग्राम सभा का क्या महत्त्व है? क्या आपको लगता है कि सभी लोगों को ग्राम सभा की बैठक में भाग लेना चाहिए? क्यों?

https://brainly.in/question/15708762#

Answered by Anonymous
6

Answer:

  • ग्राम सभा में एक गांव (या गांवों के समूह) के सभी वयस्क (18 से ऊपर) सदस्य होते हैं। जबकि, ग्राम पंचायत एक छोटा सा निकाय है जिसके सदस्य चुने जाते हैं। .
  • ग्राम विकास अधिकारी ग्रामीण विकास मंत्रालय का अधिकारी होता है जो ग्राम सभा(व्यस्क मतदाताओं का समूह) के प्रति उत्तरदाई होता है।

Similar questions