Science, asked by PragyaTbia, 11 months ago

गुरुत्वीय त्वरण से आप क्या समझते हैं?

Answers

Answered by nikitasingh79
35

उत्तर :

गुरुत्वीय त्वरण (acceleration due to gravity):  

जब कोई वस्तु पृथ्वी की ओर गिरती है तब त्वरण कार्य करता है। यह त्वरण पृथ्वी के गुरुत्व बल के कारण होता है

इस त्वरण को पृथ्वी के गुरुत्व बल के कारण गुरुत्वीय त्वरण कहते हैं। इसे ‘g’ से प्रदर्शित करते हैं। 'g’  का मात्रक m/s² है।

गुरुत्वीय त्वरण ज्ञात करने का सूत्र :  

g = G (M)/r²

G = गुरुत्वीय सि्थरांक (6.7 × 10^-11 Nm²/kg²)

M = पृथ्वी का द्रव्यमान (6 × 10^24 kg)

r = पृथ्वी की त्रिज्या (6.4 × 10^6 m)

G, M, r का मान रखने पर g(गुरुत्वीय त्वरण)  का मूल्य 9.8 m/s² होता है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

Similar questions