Biology, asked by ysbamnagmailcom, 7 months ago

गिरगिट ने रंग बदलने का गुण किस कारण होता है ​

Answers

Answered by rathorekashish753
2

तुमने अक्सर सुना होगा कि गिरगिट की तरह रंग मत बदलो। क्या तुमने कभी सोचा है कि रंग बदलने के पीछे गिरगिट का ही नाम क्यों लिया जाता है। क्या गिरगिट के भीतर रंगों का भण्डार होता है, जो जरूरत के अनुसार कपड़ों की तरह उनका इस्तेमाल करता है। जी हां, यह बिल्कुल सच है कि गिरगिट अपना रंग बदलता है। उसकी यह खूबी है कि अपने शत्रु को भांपते ही वह अपना रंग बदल लेता है, जिससे वे अपने दुश्मन की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो जाता है। दरअसल इस प्राणी की त्वचा में एक विशेष गुण होता है। वह गुण होता है उसकी विशेष प्रकार की कोशिकाएं यानी सैल। टेम्परेचर के कम या ज्यादा होने पर उसकी त्वचा में उसका असर दिखाई देने लगता है। इसके शरीर से विशेष प्रकार के हार्मोन के निकलने से कोशिकाएं उत्तेजित होने लगती हैं।

गिरगिट की त्वचा में ऊपर से नीचे पीली, भूरी, काली और सफेद रंग की कोशिकाएं होती हैं। इंटरमेडिन, एसीटिलकोलिन व एड्रीनेलिन नाम के हार्मोन ही उन कोशिकाओं को उतेजित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। माना जाता है कि पेड़ पर चढ़ने वाले गिरगिट ही अधिक रंग बदलते हैं। और तुम्हें जान कर हैरानी होगी कि वे पेड़-पौधों के वातावरण के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं और उसी के अनुसार रंग बदलने में देर नहीं लगाते।

Please mark me brilliant pleaseeeeeee

Answered by sarfaraj78615
7

ANSWER :

एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने बताया की गिरगिट अपनी अलग अलग भावनाओं जैसे आक्रामकता, गुस्सा, दूसरे गिरगिटों को अपना मूड दिखाने और एक दूसरे से बात करने लिए भी अपना रंग रंग बदलते हैं। रिसर्च में बचाया गया कि गिरगिट कई बार रंग नहीं केवल अपनी चमक बदल लेते हैं। खतरे की स्थिति में वह अपने रंग के साथ साथ आकार भी बदल लेते हैं। फूल कर अपना आकार बड़ा कर लेना भी इनका एक तरीका है।

जिनेवा यूनिवर्सिटी के जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक, गिरगिट के रंग बदलने के पिछे इसके पीछे शारीरिक प्रक्रिया है।गिरगिट माहौल के हिसाब से रंग बदल लेता है। क्यों की उसकी त्वचा में फोटोनिक क्रिस्टल नामक एक परत होती है। यही परत प्रकाश के परावर्तन को प्रभावित करती है और गिरगिट का बदला हुआ रंग दिखाई पड़ता है। उदाहरण के तौर पर जब गिरगिट शांत होता है तो क्रिस्टल प्रकाश में मौजूद नीले तरंगदैर्घ्य को परावर्तित करते हैं।

वहीं गिरगिट जब जोश में होता है तो क्रिस्टलों की परत ढीली पड़ जाती है, इससे पीला और लाल रंग परावर्तित होता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक गिरगिट में क्रिस्टलों की एक और परत भी होती है। इसके क्रिस्टल पहली परत के मुकाबले ज्यादा बड़े होते हैं। बहुत तेज प्रकाश होने पर ये गिरगिट को गर्मी से बचाते हैं।

HOPE IT HELPS

:::PLEASE MARK AS BRAINLIEST :::

Similar questions