Hindi, asked by jiyanarula2006, 2 months ago

गिरते नैतिक मूल्य पर दो व्यक्तियों के बीच संवाद​

Answers

Answered by AkashMathematics
1

Explanation:

समाज का भी इसमें अहम योगदान होता है। इसलिए बच्चों को शुरू से अच्छे संस्कार दिए जाने चाहिए। जहां पर बच्चा गलत करे उसे बताना चाहिए। इसके लिए बच्चों को नैतिक मूल्यों के साथ अपनी संस्कृति से भी रूबरू करवाना चाहिए। नैतिक मूल्य हमारी संस्कृति की पहचान होते हैं।

जो आचार, विचार और व्यवहार हमारे समाज द्वारा मान्यता प्राप्त न हों, उन्हें अशिष्टता की संज्ञा दी जाती है। परिवार में रहकर ही बच्चे को संस्कारों, नैतिकता व शिष्टाचार के बारे में सीखना होता है। परिवार में साथ रहकर बच्चा घर के सदस्यों के साथ व्यवहार करना शुरू करता है। जिसके संपर्क में बच्चा आता है उसी का व्यावहारिक असर उस पर होता जाता है। इसमें हमारा दायित्व यह है कि शिष्ट और अशिष्ट क्या है, इसके बारे में बच्चे को ज्ञान दें। आज के समय में बच्चों में सहनशक्ति का अभाव हो रहा है। इसका कारण उनमें नैतिक मूल्यों की कमी का होना है। नैतिकता की कमी से उनमें अशिष्टता पैदा हो रही है। बच्चों में अनैतिकता का एक कारण माता-पिता के पास समय का अभाव होना भी है। इसे हम मुख्य कारण कह सकते हैं। आज किसी भी अभिभावक के पास अपने बच्चों के लिए समय नहीं है। वह तो उसके लिए


jiyanarula2006: Maine samvad bola tha
Similar questions