Hindi, asked by ruchisujal25, 7 months ago

गांधी जी का लेख पढ़कर किसे बुरा लगा​

Answers

Answered by bhatiamona
5

गांधी जी का लेख पढ़कर सरोजनी नायडू को बुरा लगा।

हैदराबाद में सरोजिनी नायडू ने किसी पत्र में गांधीजी का छपा एक लेख पढ़ा था जिसमें गांधी जी ने अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी की आलोचना करते हुए कुछ विचार व्यक्त किए थे। सरोजिनी नायडू को यह लेख पढ़कर बहुत बुरा लगा कि गांधीजी ने अपनी पत्नी का इस तरह सबके सामने अपमान किया। जब गांधी जी उनसे मिले तो उन्होंने अपना गुस्सा गांधीजी पर व्यक्त किया और कहा आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था।

गांधी जी ने कहा सरोजनी देवी इसमें नाराज होने की कोई बात नहीं यदि मैं अपने निकटतम रिश्तेदारों के दोष नहीं बताऊंगा तो कल को सारे आश्रम में लोग ये सोचेंगे कि मैं अपने निकटतम संबंधियों और आश्रम वासियों में भेदभाव कर रहा हूँ। यह एक तरह का भ्रष्टाचार होगा और यह हमारे लिए ठीक नहीं। इसलिए मैं अपने निकटतम रिश्तेदारों और आश्रम वासियों सभी के साथ समान व्यवहार करना चाहता हूँ, अगर मेरी पत्नी ने कोई गलती की है, तो उसकी आलोचना करने में मुझे पीछे नहीं हटना चाहिये तभी हम सद्आचरण का एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं।

Answered by shailjaraj663
9

Answer:

Sarojini naaydu

hope it will help you

Similar questions