Hindi, asked by Amandeepjaat4753, 11 months ago

गाँधी जयंती पर निबंध | Write an essay on Gandhi Jayanti in Hindi

Answers

Answered by JaydenShiba
4
you can google it. you will find it in Google easily
Answered by coolthakursaini36
6

                                          “गांधी जयंती”

देश को आजाद करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का योगदान अतुलनीय है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर सन 1869 को गुजरात के पोरबंदर जिले में हुआ था। उनके पिताजी का नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। आजादी के संघर्ष में महात्मा गांधी का योगदान अभूतपूर्व था।  

उन्होंने देश को आजाद करने के लिए बहुत से आंदोलन चलाए तथा कई बार जेल भी गए। वो अहिंसावादी थे हिंसा में विश्वास नहीं रखते थे। उन्होंने सत्याग्रह, दांडी मार्च, भारत छोड़ो, तथा असहयोग आंदोलन चलाए। महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा जाता है, सर्वप्रथम यह उपाधि उनको नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दी थी। देश को आजाद करने के लिए महात्मा गांधी की प्रमुख भूमिका थी। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मार दी जिस कारण भारत का यह वीर सपूत पंचतत्व में विलीन हो गया।

हर वर्ष 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती संपूर्ण भारत में उत्साह पूर्वक मनाई जाती है। देश के लिए किए गए महात्मा गांधी द्वारा कार्यों को यादगार के रूप में इस दिन को मनाया जाता है।

महात्मा गांधी हर कार्य को स्वयं करने तथा स्वच्छता में विश्वास रखते थे। वे कहते कि जहां गंदगी है वहां इंसान  न तो स्वस्थ रह सकता है और न ही उन्नति कर सकता है। महात्मा गांधी आजादी के संघर्ष के दौरान जेलों में बंद थे, तो अपने शौचालय को स्वयं साफ करते थे। आश्रम में रसोई के बर्तनों को साफ करते थे। वह लोहे के बर्तनों को साफ करके चांदी जैसा चमका देते थे। स्वच्छता के ऊपर उनका विशेष ध्यान होता थे।

2 अक्टूबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी जयंती को स्वच्छ भारत अभियान के रूप में मनाने की घोषणा की। तब से प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती को स्वच्छ भारत अभियान के रूप में मनाया जाता है। जिस दिन सभी मिलकर सफाई करते हैं। और महात्मा गांधी द्वारा दिए गए विचारों को जारी रखते हुए गंदगी को दूर करने का संकल्प लेते हैं।

हमें महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए मार्ग को केवल 2 अक्टूबर को सफाई करके ही समाप्त नहीं कर देना चाहिए बल्कि हमें उनके विचारों को अपनी जिंदगी में धारण करना चाहिए तथा अपने देश को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देना चाहिए। हमें अपने विचारों में आई गन्दगी को भी साफ़ करना चाहिए।


Similar questions