History, asked by Showman8417, 10 months ago

गांधार निर्माण शैली और मथुरा निर्माण शैली में क्या अंतर है?

Answers

Answered by Anonymous
0

गांधार

गांधार प्राचीन भारत के १६ महजनपदों में एक था। परंतु सीमा पर स्थित होने के कारण यह पारस और भारत के राजाओं के बीच की प्रतिस्पर्धा का भाग हो गया। जब यूनान से सिकंदर ने भारत पर आक्रमण किया तो झेलम के युद्ध में राजा पुरू से हारा और बेबीलोन में उसकी मृत्यु हो गई। इसी समय मौर्य साम्राज्य के उदय से गांधार पुनः भारतीय आधिपत्य में स्थित हुआ।

सम्राट अशोक ने बौद्ध मत के प्रचार-प्रसार में शायद सबसे बड़ी भूमिका अदा की। गांधार में इस समय कई स्तूपों का निर्माण कराया गया। सम्राट अशोक के बाद मौर्य साम्राज्य का पतन हो गया। भारतीय शक्तिहीनता का फायदा उठा कर बह्लीक के यूनानी शासकों ने आक्रमण किया। उनका सत्रप मिलिंद प्रथम बौद्ध हो गया और यूनानियों के भारतीयकरण की शुरुआत की। हमें ज्ञात बुद्ध की प्रथम मूर्ति का निर्माण भी इन सत्रपों ने ही कराया था। इस राज्य की यूनानी शैली में भारतीय शैली की हस्त-मुद्राएँ दिखती हैं। कालांतर में इस मिश्रण से गांधार शैली का विकास हुआ।

Similar questions