Hindi, asked by anjalikumari00591, 5 months ago

गोवा पर निबंध in hindi​

Answers

Answered by kajalattri6161
0

Answer:

मेरे गाँव का नाम सालवन है जहाँ पर हिंदी और हरियाणवी भाषा मुख्य रूप से बोली जाती है। मेरा गाँव चारो तरफ से खेतों से घिरा हुआ है और यहाँ पर तरह तरग के फूल, पेड़, पौधे देखने को मिलते हैं। ... मेरे गाँव में सभी लोग मिल जुलकर रहते हैं और यहाँ आमतौर पर संयुक्त परिवार है। यहाँ कै लोगों का मुख्य पेशा खेती और पशुपालन है

मेरे गाँव में एक प्रसिद्ध मन्सा देवी का मंदिर है जहाँ पर नवरात्रों में बहुत बड़ा मेला लगता है। माता रानी के दर्शन करने के लिए बहुत दूर दूर से लोग आते हैं और रोनक लगी रहती है। मेरे गाँव में कपड़े, गहने आदि का बाजार नहीं है और यह सब सामान खरीदने के लिए हमें शहर जाना पड़ता है। मेरे गाँव में सभी त्योहार बड़ी खुशी के साथ एकसाथ मनाए जाते हैं। मेरे गाँव में बहुत सारे खुले मैदान भी है जहाँ हम क्रिकेट खेलते हैं और दौड़ लगाते हैं। मेरे गाँव में वाहन कम चलते हैं और हरियाली होने की वजह से प्रदुषण बिल्कुल भी नहीं है। सुबह सुबह ताजगी और शुद्ध हवा में साँस लेने का मजा ही कुछ और हैं। सांयकाल में जब गायों को बाँधा जाता है तो उनके पैरों से धूल उड़ती है और सूर्योदय धुँधला सा लगता है क्योंकि यहाँ की सड़के पक्की नहीं हैं।

I hope i will help u

Answered by bhasvit18
1

Answer:

पूरी दुनिया में गोवा अपने खूबसूरत समुद्री किनारों और शानदार स्थापत्य के लिए जाना जाता है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से दूसरा सबसे छोटा राज्य है। इतिहास में सबसे पहले महाभारत में गोवा का वर्णन मिलता है। उस समय इसे गोपराष्ट्र या गाय चराने वालों का देश कहा जाता था।

इस स्थान का नाम गोवा पुर्तगालियों ने रखा था। उन्होंने यहाँ लगभग 400 साल तक राज किया। 1489 में वास्कोडिगामा द्वारा भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज के बाद कई पुर्तगाली यात्री भारत आए। यदि 17वीं शताब्दी के शुरुआती सालों को छोड़ दिया जाए, जब शिवाजी ने गोवा तथा उसके आसपास के कुछ क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया था, तब समूचे क्षेत्र पर लंबे समय तक पुर्तगालियों का शासन जारी रहा। इतने समय तक पुर्तगाल का शासन रहने के कारण आज भी पुराने गोवा के घरों की बनावट में पुर्तगालियों की छाप नज़र आती है। भारत के स्वतंत्र होने के बाद भी गोवा पुर्तगालियों के कब्जे में रहा, लेकिन 19 दिसंबर, 1961 को गोवा भारतीय प्रशासन को सौंप दिया गया। बाद में 30 मई, 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।

Explanation:

plz mark as brilliant

thank you

Similar questions